देश

चीनी ऐप निवेश धोखाधड़ी मामले में बड़ा एक्शन, ED ने मास्टरमाइंड रोहित विज को किया गिरफ्तार

Chinese App Scam Case: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चीनी ऐप निवेश धोखाधड़ी मामले में चीनी ऐप निवेश धोखाधड़ी मामले में बड़ा एक्शन, ईडी ने मास्टरमाइंड रोहित विज को किया गिरफ्ताररोहित विज नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसे इस जालसाजी के मास्टरमाइंड्स में से एक माना जा रहा है. यह गिरफ्तारी धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है. ईडी ने इसके साथ ही दिल्ली में रोहित विज, उनकी कंपनियों और उनसे जुड़े सहयोगियों के पांच ठिकानों पर तलाशी अभियान भी चलाया है.

मोबाइल ऐप के जरिए हजारों निवेशकों से करोड़ों की ठगी

ईडी की जांच के अनुसार, इस धोखाधड़ी में हजारों लोगों को एक मोबाइल ऐप के जरिए निवेश के नाम पर फंसाया गया था. इन ऐप्स के पीछे चीनी नियंत्रण वाली कंपनियां थीं, जो भारतीय नागरिकों के नाम पर फर्जी कंपनियां बनाकर अवैध निवेश योजनाएं चला रही थीं. पीड़ितों से करोड़ों रुपये ऐंठे गए, जिन्हें बाद में कई शेल कंपनियों और बिचौलियों के ज़रिए हवाला और अन्य माध्यमों से विदेश भेजा गया.

तलाशी के दौरान ईडी को कई आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, डिजिटल डेटा और लेनदेन से जुड़ी जानकारी मिली है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि रोहित विज न केवल इस घोटाले से सीधे जुड़ा था, बल्कि उसने कई परतों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश रची थी.

ईडी ने इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से अर्जित संपत्ति यानी प्रोसीड्स ऑफ क्राइम की पहचान की है और कुछ संपत्तियों को जब्त भी किया है. एजेंसी का कहना है कि इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां और संपत्तियों की कुर्की की जा सकती है.

प्रवर्तन निदेशालय इस मामले की गहन जांच कर रहा है ताकि इस अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी रैकेट के सभी सरगनाओं और आर्थिक नेटवर्क को पूरी तरह से उजागर किया जा सके.

ये भी पढ़ें: देश की GDP में 30.1% का योगदान दे रहा MSME सेक्टर: एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago