सांकेतिक तस्वीर.
नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के एक वरिष्ठ अधिकारी और एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. यह रिश्वत 45 लाख रुपये की कुल मांग का हिस्सा थी, जो कथित तौर पर राजस्व विभाग से “सहायता” दिलाने के एवज में मांगी गई थी.
गिरफ्तार अधिकारी 2007 बैच के IRS अधिकारी हैं, जो वर्तमान में नई दिल्ली स्थित टैक्सपेयर सर्विसेज निदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं. CBI ने 31 मई 2025 को इस मामले में केस दर्ज किया था. आरोप है कि उक्त अधिकारी ने शिकायतकर्ता से 45 लाख रुपये की अवैध राशि की मांग की थी और ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई, भारी जुर्माना और उत्पीड़न की धमकी दी थी.
CBI ने शिकायत मिलने पर जाल बिछाया और आरोपी निजी व्यक्ति को मोहाली स्थित सरकारी अधिकारी के आवास पर 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद सरकारी अधिकारी को भी उनके वसंत कुंज, नई दिल्ली स्थित आवास से हिरासत में लिया गया. दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: पाक जासूसी केस: एनआईए ने 8 राज्यों में 15 ठिकानों पर मारे छापे
CBI ने इस मामले में दिल्ली, पंजाब और मुंबई समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है. जांच एजेंसी अब इस मामले में और गहराई से जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…
Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…
समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…
Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…
Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…