Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

25 लाख की रिश्वत लेते IRS अधिकारी और एक निजी व्यक्ति गिरफ्तार, CBI का जाल सफल

नई दिल्ली में CBI ने 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एक वरिष्ठ IRS अधिकारी और निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया. यह रकम 45 लाख की मांग का हिस्सा थी.

CBI

सांकेतिक तस्वीर.

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के एक वरिष्ठ अधिकारी और एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. यह रिश्वत 45 लाख रुपये की कुल मांग का हिस्सा थी, जो कथित तौर पर राजस्व विभाग से “सहायता” दिलाने के एवज में मांगी गई थी.

अधिकारी ने शिकायतकर्ता से 45 लाख रुपये की मांग की

गिरफ्तार अधिकारी 2007 बैच के IRS अधिकारी हैं, जो वर्तमान में नई दिल्ली स्थित टैक्सपेयर सर्विसेज निदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं. CBI ने 31 मई 2025 को इस मामले में केस दर्ज किया था. आरोप है कि उक्त अधिकारी ने शिकायतकर्ता से 45 लाख रुपये की अवैध राशि की मांग की थी और ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई, भारी जुर्माना और उत्पीड़न की धमकी दी थी.

CBI ने शिकायत मिलने पर बिछाया जाल

CBI ने शिकायत मिलने पर जाल बिछाया और आरोपी निजी व्यक्ति को मोहाली स्थित सरकारी अधिकारी के आवास पर 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद सरकारी अधिकारी को भी उनके वसंत कुंज, नई दिल्ली स्थित आवास से हिरासत में लिया गया. दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: पाक जासूसी केस: एनआईए ने 8 राज्यों में 15 ठिकानों पर मारे छापे

CBI ने कई ठिकानों पर की छापेमारी

CBI ने इस मामले में दिल्ली, पंजाब और मुंबई समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है. जांच एजेंसी अब इस मामले में और गहराई से जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital