देश

सीबीआई ने सॉफ्टवेयर खरीद घोटाला मामले में Air India के पूर्व सीएमडी अरविंद जाधव, IBM और SAP के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

सीबीआई ने 2011 में एयर इंडिया के 225 करोड़ रुपये में सॉफ्टवेयर खरीदने के मामले में कथित अनियमितताओं के संबंध में एयर इंडिया के तत्कालीन सीएमडी, एसएपी इंडिया और आईबीएम के खिलाफ 4 फरवरी को चार्जशीट दाखिल की.

सॉफ्टवेयर की खरीद प्रक्रिया में अनियमितताएं

मामले की जानकारी रखने वाले जांच एजेंसी के लोगों ने बताया कि सीबीआई ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की सिफारिश पर मामला दर्ज किया है. सीवीसी की जांच में पाया गया है कि सॉफ्टवेयर की खरीद प्रक्रिया में अनियमितताएं हैं.

अधिकारियों ने कहा कि लगभग छह साल की जांच के बाद सीबीआई ने एयर इंडिया के पूर्व सीएमडी अरविंद जाधव, आईबीएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एसएपी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और छह अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप पत्र दायर किया है.

यह भी पढ़ें- “मोदी सरकार 3.0 में विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार होगी”, राज्यसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया करारा प्रहार

सीवीसी ने सीबीआई को लिखे पत्र में कहा कि एयर इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कंपनी ने उचित निविदा प्रक्रिया का पालन किए बिना एसएपी एजी से एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) सॉफ्टवेयर प्रणाली खरीदी थी. यह भी आरोप लगाया गया कि इस संबंध में नागरिक विमानन मंत्रालय से कोई मंजूरी नहीं मिली थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

2 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

2 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

2 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

3 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

3 hours ago