देश

बैंक लॉकर में छिपा रखी थी सोने की ईंटें और चांदी की छड़ें: मैसूर में BEML के पूर्व अधिकारी पर CBI का शिकंजा

Mysuru CBI Raid: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल), मैसूर के तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक के बैंक लॉकरों से 1.24 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त की है. एजेंसी के अनुसार, यह कार्रवाई कर्नाटक के मैसूर स्थित दो बैंक लॉकरों की तलाशी के दौरान की गई.

सीबीआई ने बताया कि 20 अप्रैल 2026 को आरोपी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया था. प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि आरोपी के पास उसकी ज्ञात आय के स्रोतों की तुलना में लगभग 1.20 करोड़ रुपए से अधिक की अतिरिक्त संपत्ति थी, जो उसकी वैध आय से करीब 51 प्रतिशत अधिक थी.

दो बैंक लॉकर में छिपा रखा था खजाना

जांच के क्रम में 3 जुलाई 2026 को आरोपी के दो बैंक लॉकर खोले गए. इनमें एक लॉकर भारतीय स्टेट बैंक की 80 फीट रोड शाखा, मैसूर और दूसरा कर्नाटक बैंक की वीवी मोहल्ला शाखा में था. तलाशी के दौरान सीबीआई को सोने के आभूषण, चांदी की वस्तुएं, 24 कैरेट सोने की ईंटें (गोल्ड बुलियन), चांदी की छड़ें, कैश और सावधि जमा (एफडी) से जुड़े दस्तावेज मिले.

बरामद सामग्री में 525 ग्राम सोने के आभूषण, 416 ग्राम चांदी की वस्तुएं, 241.21 ग्राम वजनी 24 कैरेट सोने की ईंटें, दो किलोग्राम की चांदी की छड़, 12 लाख रुपए और 10-10 लाख रुपए की दो सावधि जमा (एफडी) शामिल हैं.

सोने की ईंटों से लेकर चांदी की छड़ तक बरामद

सीबीआई के अनुसार, आरोपी सोने की ईंटों, चांदी की छड़, नकदी और एफडी के स्रोत के संबंध में कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सका. इसके बाद एजेंसी ने इन सभी संपत्तियों को जब्त कर लिया. हालांकि सोने के आभूषण और चांदी की अन्य वस्तुओं को फिलहाल जब्त नहीं किया गया है और उनकी जांच जारी है.

एजेंसी के मुताबिक, जब्त की गई सोने की ईंटों, चांदी की छड़ों, नकदी और एफडी का कुल मूल्य 1,02,91,184 रुपए आंका गया है. वहीं, सोने के आभूषण और चांदी की वस्तुओं को भी शामिल करने पर बरामद संपत्ति का कुल मूल्य 1,24,91,184 रुपए पहुंचता है.

आय से अधिक संपत्ति का आरोप

सीबीआई ने बताया कि इस नई बरामदगी को आरोपी की आय से अधिक संपत्ति में शामिल कर लिया गया है. इसके बाद आरोपी की कुल संदिग्ध संपत्ति बढ़कर लगभग 2.45 करोड़ रुपए हो गई है, जो उसकी ज्ञात वैध आय से 100 प्रतिशत से भी अधिक है. एजेंसी का आरोप है कि यह संपत्ति अवैध तरीकों से अर्जित की गई.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में अस्पताल घोटाला! कागज पर 6 सालों से चल रहा 100 बेड का अस्पताल, मौके पर एक ईंट तक नहीं

सीबीआई ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और आरोपी की अन्य चल-अचल संपत्तियों, वित्तीय लेनदेन तथा संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

4 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

4 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

25 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

32 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

48 minutes ago