देश

रेत खनन विवाद में सुलग उठा जहानाबाद! दो गांवों के बीच कई राउंड फायरिंग, 6 लोगों के सीने और पैर में लगी गोली

Jehanabad Firing: बिहार के जहानाबाद जिले में रेत खनन से जुड़े विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. इस घटना में कम से कम छह लोग घायल हो गए.

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस के मुताबिक, यह फायरिंग घोसी पुलिस स्टेशन के इलाके में चैती-पीपर और गिंजी गांवों के बीच हुई.

घायलों की पहचान दिनेश राम, अजय राम, सुधीर राम, धीरज कुमार और विजय राम के तौर पर हुई है. ये सभी चैती-पीपर गांव के रहने वाले हैं. एक और घायल व्यक्ति की पहचान गिंजी गांव के रहने वाले विष्णु कुमार के तौर पर हुई है.

अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज

घायलों को पहले घोसी प्राइमरी हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. एक अधिकारी के मुताबिक, दिनेश राम के पैर में जबकि धीरज कुमार के सीने में गोली लगी. गंभीर हालत के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया.

घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले एक स्थानीय निवासी ने बताया कि दोनों गांवों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग शुरू हुई.

दोनों गांवों के बीच पुराना है विवाद

ग्रामीणों के मुताबिक चैती-पीपर और गिंजी गांवों के बीच विवाद के कारण फायरिंग हुई. धीरज कुमार अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे तभी उन्हें गोली लगी. हम उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए. उनकी छाती में गोली लगी थी और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी, रेशम कुमारी ने आरोप लगाया कि रेत खनन गतिविधियों पर आपत्ति जताने के बाद करीब 20 लोगों का एक समूह वहां पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी.

रेत खनन पर आपत्ति जताने पर हुई गोलीबारी

उन्होंने कहा कि मैं अपने घर के प्रवेश द्वार के पास बैठी थी, तभी करीब 20 लोग आए और फायरिंग करने लगे. यह फायरिंग इसलिए हुई क्योंकि हमने रेत खनन पर आपत्ति जताई थी. कुछ लोगों के पैरों में गोली लगी, जबकि अन्य के पेट में चोटें आईं. फायरिंग शुरू होते ही मैं जमीन पर गिर गई.

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, रेत खनन गतिविधियों को लेकर दोनों गांवों के बीच कई महीनों से तनाव चल रहा था. शनिवार को एक बहस हिंसक टकराव में बदल गई, जिसके दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई.

ये भी पढ़ें- साजिश रचकर बुलाया पाकिस्तान फिर…, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप मामले में उप प्रधानमंत्री इशाक डार के रिश्तेदार का नाम आया सामने

घटना की पुष्टि करते हुए जहानाबाद एसडीपीओ-2 कृति कमल ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. अधिकारी ने कहा, “रेत निकालने को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें छह लोग घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की कोशिश की जा रही है.” सूचना मिलने के तुरंत बाद घोसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

40 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

1 hour ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

2 hours ago