देश

आर्यन खान को अरेस्ट करने वाले समीर वानखेड़े के घर रेड, ड्रग केस में 25 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप

CBI: केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने आर्यन खान क्रूज मामले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में मुंबई NCB के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज़ किया है. एजेंसी ने मुंबई, दिल्ली, रांची (झारखंड) और कानपुर (उत्तर प्रदेश) में 29 ठिकानों पर छापेमारी की. दो साल पहले समीर वानखेड़े ने लोकप्रिय अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कथित क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था.

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई NCB के पूर्व चीफ समीर वानखेड़े के घर पर आज शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि क्रूज ड्रग्स केस में समीर वानखेड़े ने आर्यन खान को न फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये की रिश्वत की डिमांड की थी. वहीं इस मामले में समीर के एक साथी ने कथित तौर पर 50 लाख रुपए लिए थे. इसके साथ ही केंद्रीय जांच एजेंसी ने उनके मुंबई, दिल्ली, रांची (झारखंड) और कानपुर (उत्तर प्रदेश) में 29 ठिकानों पर छापेमारी भी की.

इन लोगों पर लगे हैं आरोप

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 2 अक्टूबर, 2021 को कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक कथित ड्रग बस्ट केस में NCB की टीम ने गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने एफआईआर में समीर वानखेड़े के अलावा विश्व विजय सिंह, तत्कालीन अधीक्षक, NCB, मुंबई जोनल यूनिट, NCB के तत्कालीन खुफिया अधिकारी आशीष रंजन, के. पी. गोसावी और सांविल डिसूजा और अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर भी इस मामले में संलिप्त होने के आरोप लगाए हैं. इन लोगों के उपर अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए आपराधिक साजिश रचने का आरोप है.

नगदी और आपत्तिजनक दस्तावेजो की बरामदगी

मामले में सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि मुंबई, दिल्ली, रांची, लखनऊ, चेन्नई और गुवाहाटी शहरों में लगभग 29 स्थानों पर छापेमारी की गई. वहीं तलाशी के दौरान नकदी, आपत्तिजनक दस्तावेज और कई दूसरी वस्तुएं बरामद हुई है. वहीं इस मामले में जांच जारी है.

इसे भी पढें: SACPPE का हंदवाड़ा में ड्रग के खिलाफ अभियान, एडीसी बोले- ये आयोजन समय की मांग

एनसीबी ने ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में आर्यन खान और अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी. लेकिन बाद में आर्यन खान को इससे बरी कर दिया गया. मामले में  दावा किया गया था कि समीर वानखेड़े के नेतृत्व वाली जांच में चूक हुई थी.

Rohit Rai

Recent Posts

Balaji Wafers vs Lays: एक गरीब परिवार से 4 हजार करोड़ के साम्राज्य तक, पेप्सिको जैसे ग्लोबल ब्रांड को चटाई धूल?

गुजरात से शुरू हुआ बालाजी वेफ़र्स आज भारतीय स्नैक्स मार्केट में लेज़ जैसे ग्लोबल ब्रांड…

2 minutes ago

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शोभन योग का बड़ा संयोग! जानिए सोमवार के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

21 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात 8:02 बजे तक रहेगी,…

23 minutes ago

शोभन योग से वृषभ और मिथुन राशि वाले होंगे मालामाल: भोलेनाथ की कृपा से चमकेगी किन राशियों की किस्मत?

21 सितंबर 2026, सोमवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शोभन योग का प्रभाव कई राशियों के…

32 minutes ago

CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय! स्टेशनों पर लगेंगे 20 हजार नए फिल्ट्रेशन सिस्टम, मिलेगा शुद्ध पानी

Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…

8 hours ago

पुरानी दिल्ली को मिलेगा नया पहचान-चिह्न: चांदनी चौक का टाउन हॉल बनेगा टूरिज्म और कल्चरल हब

दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…

8 hours ago

दाढ़ी-टोपी में सफर मुश्किल, निशाने पर मुसलमान! हामिद अंसारी के बयान को मुस्लिम संगठनों ने किया सपोर्ट

Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई…

8 hours ago