दुनिया

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा ‘ऐतिहासिक’, दुनिया के लिए अच्छी- बोले US में भारत के राजदूत

PM Modi’s US visit: अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले महीने होने वाली अमेरिका यात्रा को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताते हुए कहा कि इससे यह पता चलेगा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी जन-केंद्रित और बड़े पैमाने पर दुनिया के लिए अच्छी है. संधू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका की आगामी आधिकारिक राजकीय यात्रा ऐतिहासिक है. प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बाइडन ने एक साथ मिलकर हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नयी ऊर्जा तथा गति प्रदान की है.’’

भविष्य की संभावनाओं को मिलेगा बल

भारतीय राजदूत ने कहा, ‘‘यह यात्रा दोनों नेताओं के लिए एक साथ वक्त बिताने, प्रगति की समीक्षा करने तथा भविष्य की असंख्य संभावनाओं पर मार्गदर्शन करने का अवसर होगी। यह यात्रा दिखाएगी कि भारत-अमेरिका साझेदारी जन-केंद्रित है और न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि बड़े पैमाने पर दुनिया के लिए भी अच्छी है.’’

अगले महीने पीएम जाएंगे अमेरिका 

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को नयी दिल्ली में एक बयान में बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जायेंगे. हालांकि, प्रधानमंत्री की यात्रा की अवधि का ब्योरा नहीं दिया गया. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन ज्यां-पियरे ने बताया था कि मोदी अपनी यात्रा के दौरान 22 जून को राजकीय रात्रिभोज में भी शामिल होंगे. ज्यां-पियरे ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा स्वतंत्र, मुक्त, समृद्ध तथा सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता तथा रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा तथा अंतरिक्ष आदि में सामरिक प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ाने के संकल्प को और प्रगाढ़ करेगी.’’

इसे भी पढ़ें: UK: भारतीय मूल के सिख इंजीनियर नवजोत साहनी के जुनून की कहानी, जिसने बनाई यह खास वाशिंग मशीन

बाइडन का मिला निमंत्रण

बाइडन के निमंत्रण पर मोदी की यात्रा के बारे में व्हाइट हाउस की घोषणा का व्यापक पैमाने पर स्वागत किया गया. भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने मीडिया एजेंसी से कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि व्हाइट हाउस ने प्रधानमंत्री को राजकीय यात्रा पर आमंत्रित किया है जिससे हमारे देशों के बीच सामरिक साझेदारी मजबूत करने में मदद मिलेगी.’’
‘यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम’ के अध्यक्ष मुकेश आघी ने कहा कि जून में मोदी की यात्रा द्विपक्षीय साझेदारी को अगले स्तर तक ले जाने का एक बेहतरीन अवसर होगी.

Rohit Rai

Recent Posts

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

13 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

32 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

44 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

1 hour ago