देश

दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया से सोमवार को CBI करेगी पूछताछ, आबकारी नीति भ्रष्टाचार मामले में भेजा है समन

दिल्ली में कथित अबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने के मामले में CBI ने डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को तलब किया है. सोमवार को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है. CBI ने पूछताछ के सवालो का लिस्ट तैयार कर लिया है. कल 11 बजे मनीष सिसोदिया CBI के दफ्तर में पेश होंगे.वहीं CBI के समन के बाद मनीष सिसोदिया की प्रतिक्रिया  सामने आई है.

इस पूछताछ को लेकर ट्वीट किया है उन्होंने लिखा है कि मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई गई, लेकिन कुछ नहीं निकला  मेरा बैंक लॉकर तलाशा गया, उसमें भी कुछ नहीं निकला. मेरे गांव में इन्हें कुछ नहीं मिला, अब इन्होंने कल 11 बजे मुझे CBI दफ्तर बुलाया है. उन्होंने कहा कि मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा. सत्यमेव जयते.

बता दें कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पार्टी के कुछ अन्य नेता कई बार यह बात कह चुके हैं कि जांच एजेंसियां कभी भी मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर सकती हैं. वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा है कि जेल की सलाखें और फांसी का फंदा भगत सिंह के बुलंद इरादों को डिगा नहीं पाये ये आजादी की दूसरी लड़ाई है. मनीष और सत्येंद्र आज के भगत सिंह हैं. साथ ही कहा, 75 साल बाद देश को एक शिक्षा मंत्री मिला, जिसने गरीबों को अच्छी शिक्षा देकर सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी है. केजरीवाल ने आगे कहा कि, करोड़ों गरीबों की दुआएं आपके साथ है.

आबकारी घोटाले में मनीष सिसोदिया पर कई गंभीर आरोप लगे हैं. ऐसे में CBI के द्वारा दिल्ली के डिप्टी सीएम को भेजा गया यह समन काफी अहम माना जा रहा है. दिल्ली के चर्चित शराब घोटाला मामले में अब तक 3 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. 

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago