देश

चर्चित जादूगर ओपी शर्मा का निधन, सपा के टिकट पर लड़े थे चुनाव

यूपी के कानपुर निवासी मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया. आपको बता दें कि ओपी शर्मा बीते कई महीनों से बीमार चल रहे थे. लंबी बीमारी के बाद ही उनका निधन हुआ. ऐसे में उनके चाहने वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. ओपी शर्मा बर्रा स्थिति भूत बंगले में रहते थे . आपको बता दें कि ओपी शर्मा राजनीति में भी अपना भाग्य आजमा चुके थे . समाजवादी के टिकट पर उन्होंने चुनाव भी लड़ा था.

वहीं ओपी शर्मा के निधन पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा “कई दशकों से जादू के स्टेज के वन मैन शो, विश्व प्रसिद्ध जादूगर कानपुर निवासी ओपी शर्मा जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को अपार दुख सहन करने की शक्ति दें. ॐ शांति”

आपको बता दें कि डिप्टी सीएम के अलावा कई सांसदों समेत चर्चित दिग्गज नेताओं ने भी ओपी शर्मा के निधन पर अपना दुख जताया और परिवार के प्रति दुख सहन शक्ति करने की प्रार्थना भी की. बता दें कि ओपी शर्मा के कई शो सुपर हिट हो चुके हैं, जिसके बाद से ही वह दिग्गज जादूगरों में गिने जाने लगे.
इनमें ओपी शर्मा द्वारा सूरसदन में विशाल डायनासोर पर किया गया जादू काफी चर्चित रहा. इसके अलावा ओपी शर्मा ने अपनी जादूगरी का इस्तेमाल करते हुए एक चिंपैंजी को लड़की बना दिया था . सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए उन्होंने अपने कई शो में जादू का इस्तेमाल किया, और ओपी शर्मा जादू को करिश्मा न मानकर महज एक कला मानते थे. ऐसे में उनके निधन से उनके चाहने वालों में शोक की लहर है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago