गृह मंत्री अमित शाह ने ग्वालियर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल की आधारशिला रखी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रदेश के सबसे बड़े टर्मिनल भवन और एयरपोर्ट विस्तार के कार्य की आधारशिला रखी है. साढ़े 400 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला ग्वालियर का नया राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट टर्मिनल 180 एकड़ में स्थापित होगा. ये पुराने टर्मिनल से 8 गुना ज्यादा बड़ा होगा. खास बात यह है कि ये एयरपोर्ट सौर ऊर्जा से संचालित होगा.
यहां से शाह व्यापार मेला ग्राउंड पहुंचे और जनसभा को संबोधित भी किया. शाह ने कहा कि बीजेपी के विकास के काम के साथ ही कांग्रेस पर भी निशाना साधा है. कमलनाथ सरकार पर कई योजनाएं बंद करने का आरोप भी लगाया है. इस मौके पर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित थे.
ग्वालियर उन शहरों में से एक है जो सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन का हिस्सा हैं . ग्वालियर में लगभग साडे 400 करोड़ की लागत से बना यह टर्मिनल मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा एयर टर्मिनल हैं .पहले चरण में एयर टर्मिनल बिल्डिंग बनाने में 240 करोड़ रुपए लगेंगे ऐप्रेन और टैक्सी वे के निर्माण में 30 करोड़ 40 लाख रुपए खर्च होंगे.
–भारत एक्सप्रेस
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…