देश

CBSE Re-evaluation Result: 94% लाने वाली अवनी ने दोबारा कॉपी चेकिंग में गाड़े झंडे, बन गईं देश की टॉपर

CBSE 12th Re-evaluation Result: मेहनत और खुद पर भरोसे की एक अनोखी मिसाल पेश करते हुए रांची की छात्रा अवनी केजरीवाल ने सीबीएसई 12वीं के री-इवैल्यूएशन (Re-evaluation) परिणामों में इतिहास रच दिया है. शुरुआत में उम्मीद से कम अंक मिलने के बाद भी हार न मानने वाली अवनी ने दोबारा कॉपियां चेक होने के बाद 100 फीसदी अंक हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है (CBSE 12th Re-evaluation Result).

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के मुख्य परिणाम में रांची के डीपीएस सेल टाउनशिप की कॉमर्स छात्रा अवनी केजरीवाल को 94% अंक मिले थे. अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा होने के कारण उन्होंने री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई किया. 21 जून को जारी हुए री-इवैल्यूएशन के नतीजों में उनके अंक बढ़कर 500 में से पूरे 500 हो गए, जिससे वे नेशनल टॉपर बन गईं. अवनी ने मुख्य पांच विषयों में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और वे भविष्य में बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं.

500 अंक हासिल कर रचा इतिहास

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) परिणाम में रांची की अवनी केजरीवाल ने इतिहास रच दिया है. धुर्वा स्थित डीपीएस सेल टाउनशिप की कॉमर्स छात्रा अवनी ने दोबारा मूल्यांकन के बाद 500 में से पूरे 500 अंक हासिल कर देश में पहला स्थान पाया है.

री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया (Class 12 Re-evaluation Result 2026)

बीते 13 मई को जारी मुख्य परीक्षा परिणाम में अवनी को 94 प्रतिशत अंक मिले थे. इस रिजल्ट से असंतुष्ट अवनी को अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा था, इसलिए उन्होंने री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया. 21 जून को आए नतीजों में उनका यह विश्वास सच साबित हुआ और वे नेशनल टॉपर बन गईं.

अवनी को अंग्रेजी कोर, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स और एप्लाइड मैथेमेटिक्स जैसे सभी मुख्य विषयों में शत-प्रतिशत (100/100) अंक मिले हैं, जबकि एडिशनल विषय ग्राफिक्स में उन्होंने 99 अंक प्राप्त किए हैं.

सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया

व्यवसायी मितेश केजरीवाल और गृहिणी पूनम केजरीवाल की सुपुत्री अवनी भविष्य में बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं और इसके लिए वे सीयूईटी-यूजी (CUET-UG 2026) की परीक्षा भी दे चुकी हैं. अवनी ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मेंटर सचित सर को दिया है. उनकी यह उपलब्धि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है.

यह भी पढ़ें:  मानसून की दस्तक: 22 राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश, जानें आपके शहर का मौसम

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

31 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago