देश

आज से शुरू हुईं CBSE Board की परीक्षाएं, छात्रों में दिख रहा भारी उत्साह

CBSE Board Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज (15 फरवरी) से शुरू हो गई हैं. परीक्षा केंद्रों पर छात्रों का उत्साह देखने को मिल रहा है.

क्या बोले छात्र?

देश की राजधानी दिल्ली में परीक्षार्थियों ने बताया कि वे पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने आए हैं, और स्कूल में भी उन्हें अच्छी तरह से पढ़ाया गया है. हालांकि, कुछ छात्रों ने कहा कि उन्हें विशेष रूप से साइंस और मैथ्स विषय से डर लगता है, लेकिन उन्होंने पूरी तैयारी करने का भरोसा जताया और उम्मीद की कि वे इन विषयों में भी अच्छे अंक प्राप्त करेंगे.

भारतीय विद्या भवन केजी मार्ग पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आज दसवीं का पेपर देने आए हैं. आज इंग्लिश का पेपर है और बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. इन बच्चों का कहना है कि इस एग्जाम के लिए उन्होंने खास तैयारी की है और उन्हें उम्मीद है कि इस बार उनका रिजल्ट अच्छा आएगा. इस दौरान पेरेंट्स ने भी दावा किया कि बच्चों ने कड़ी मेहनत की है और उन्हें भी उम्मीद है कि बच्चे इस बार अच्छे नंबरों से पास होंगे.

यह भी पढ़ें- सनातन धर्म की विराटता का प्रतीक बना महाकुंभ 2025, 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी: CM योगी आदित्यनाथ

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी हजारों छात्र परीक्षा में शामिल होने के लिए एग्जाम सेंटर पर पहुंच चुके हैं. इस दौरान कई छात्र अपने माता-पिता के साथ परीक्षा केंद्र तक पहुंचे, जिनके चेहरे पर थोड़ी घबराहट के साथ-साथ आत्मविश्वास भी था. पेरेंट्स भी अपने बच्चों को परीक्षा के लिए भेजते समय बहुत खुश दिखाई दिए. कई माता-पिता ने बच्चों को टीका चंदन लगा कर और मिठाई खिलाकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया.

पेरेंट्स का कहना था कि इस तरह वे अपने बच्चों का मनोबल बढ़ाना चाहते हैं ताकि वे अच्छे से परीक्षा दे सकें. इन परीक्षाओं का आयोजन पूरे देश में किए गए 7800 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है, जिनमें लगभग 44 लाख छात्र शामिल होंगे.

44 लाख छात्र देंगे परीक्षा

बता दें कि परीक्षा में करीब 44 लाख छात्र शामिल हो रहे हैं. इन परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए देशभर के 7800 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

कहीं दीवाली से पहले महंगे तो नहीं हो गए LPG सिलेंडर? जानिए आज क्या है LPG सिलेंडर का रेट

LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…

2 minutes ago

इटली में फिर भड़की विरोध की चिंगारी, कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…

3 minutes ago

उत्तराखंड विवाद पर दलेर मेहंदी फैमिली में तनाव; बेटे गुरदीप बोले- मानसिक दबाव में पूरा परिवार

उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…

41 minutes ago

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

1 hour ago

मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें? हूतियों के हमले से सऊदी में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…

1 hour ago

दिल्ली-NCR में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…

2 hours ago