महाकुंभ 2025

Maha Kumbh Mela 2025: महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के 10 लोगों की मौत

Maha Kumbh Mela 2025: यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की बोलेरो हादसे का शिकार हो गई. बोलेरो और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई. जबकि 19 श्रद्धालु घायल हुए हैं. सभी कोरबा जिले से श्रद्धालु संगम स्नान करने के लिए जा रहे थे.

हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में रात ढाई बजे हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया. पूरी बोलेरो पिचक गई. सभी मृतक बोलेरो में सवार थे. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. सभी मृतक छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे.

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: महाकुंभ क्षेत्र में अनंत श्री विभूषित श्रोत्रीय महामंडलेश्वर 1008 श्री स्वामी सद्गुरु ब्रह्मानंद सरस्वती जी महराज ने अडानी समूह के प्रयासों को सराहा

सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में कराया गया भर्ती

बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालु संगम स्नान के लिए मेला क्षेत्र में जा रहे थे. हादसे में बस में सवार 19 श्रद्धालु भी जख्मी हुए हैं जो संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे. सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है. बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं.

विशाल तलवार

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

33 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago