देश

मणिपुर हिंसा को लेकर सीडीएस का बयान- चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं, लेकिन जल्द ही सामान्य होगी स्थिति

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच चीफ ऑफ डिफेंस जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि चुनैतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही चीजें सामान्य हो जाएंगी. साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि राज्य में अब स्थिति उग्रवाद से बिल्कुल संबंधित नहीं है. सीडीएस अनिल चौहान एनडीए के 144वें कोर्स की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करने पुणे पहुंचे थे. जहां उन्होंने ये बातें कही.

सीडीएस ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मणिपुर में सेना के अलावा असम राइफल्स को 2020 से पहले तैनात किया गया था. उत्तरी सीमाओं में चुनौतियां ज्यादा थीं. इसलिए सेना को वापस बुलाया गया. अब उग्रवाद से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे कम हो रही हैं. साथ ही स्थिति अब उग्रवाद से संबंधित नहीं है. ये दो जातियों के बीच का टकराव है. सीडीएस ने कहा कि सशस्त्र बलों और असम राइफल्स ने वहां पर बहुत अच्छा काम किया है. बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाई. फिलहाल अभी भी चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं. लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही हालात सामान्य होंगे. साथ ही सरकार सीएपीएफ की मदद से अपना काम कर पाएगी.

यह भी पढ़ें- इंफाल दौरे पर अमित शाह : CAPF और पुलिस अधिकारियों के साथ गृहमंत्री की बैठक, मौजूदा हालातों को लेकर की चर्चा

सीडीएस ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि हम यूरोप में युद्ध, उत्तरी सीमाओं पर चीन की पीएलए की तैनाती और पड़ोसी मुल्क में भू-राजनीतिक संकट को देख रहे हैं. ये संकट भारत के लिए चुनौती पेश करते हैं, लेकिन बीएसएफ भारत के दावों की वैधता को बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं. गौरलतब है कि मणिपुर में जारी जातीय हिंसा में अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है. सरकार लगातार स्थिति को काबू करने में जुटी हुई है. साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें. राज्य के मैतेई और कुकी समुदायों में विवाद चल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सिर्फ मनोरंजन नहीं, कमाई का जरिया बना इंटरनेट; जानिए कैसे गांव-कस्बों के युवा लिख रहे हैं डिजिटल सफलता की नई कहानी

रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…

1 hour ago

PM Kisan 24th Installment: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा धमाका, किसानों को दी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

PM Kisan 24th installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में किसान सम्मान निधि…

1 hour ago

भारत में 12 साल में 27.1% से घटकर 2.6% हुई अत्यधिक गरीबी, 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर: विश्व बैंक

Poverty In India: भारत में पिछले 12 सालों के दौरान गरीबी के स्तर में बड़ी…

1 hour ago

पाक होगा तबाह…चीन का निकलेगा दम, भारतीय नौसेना को मिलेंगे ब्रह्मोस से लैस 8 नए युद्धपोत

Indian Navy: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक…

1 hour ago

‘मानसिक तनाव से गुजर रहे खिलाड़ी…’, दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को विनेश फोगाट के मामले में दिए सख्त निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निर्देश दिया है कि वह पहलवान…

1 hour ago