देश

BrahMos: CDS जनरल अनिल चौहान बोले-आज के समय में ब्रह्मोस ही है ब्रह्मास्त्र

BrahMos: पुराणों के अनुसार, भगवान ब्रह्मा ने राक्षसों को मारने के लिए एक शक्तिशाली हथियार का निर्माण किया था. नाम था ब्रह्मास्त्र. यह अस्त्र केवल देवताओं के पास हुआ करता था. लेकिन बाद में इसे मनुष्यों को भी दिया गया. अब ये हथियार किस-किस के पास है इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है. हालांकि, भारत में इसी तर्ज पर एक हथियार बनाया गया है जिसका नाम है ब्रह्मोस. चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा पर विवाद के बीच बुधवार को सेना प्रमुख ने बताया कि आज के दौर में ब्रह्मोस ही ब्रह्मास्त्र है. यह बेहद खतरनाक है. इसकी मारक क्षमता दूर तलक है. भारत में बैठे-बैठे चीन और पाकिस्तान को भी निशाना बनाया जा सकता है.

बढ़ाई गई ब्रह्मोस की क्षमता: वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी

भारत-रूस रजत जयंती समारोह में वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने कहा, “शुरुआत में ब्रह्मोस की मारक क्षमता केवल 290 किलोमीटर थी. हालांकि, बाद में इसे बढ़ाकर 450 किलोमीटर तक किया गया. इससे हमारी सैन्य ताकत बढ़ी है. इसे सुखोई 30 एमकेआई में फिट किया गया है. यह हवा से हवा में, हवा से जमीन पर और हवा से पानी में वार करने में सक्षम है.”

यह भी पढ़ें: OTT कंटेंट को लेकर भारत सरकार ने उठाया सख्त कदम, WHO ने की तारीफ

चीन के साथ पूर्वी क्षेत्र में तनाव बढ़ रहे हैं ऐसे में इसे हवा से जमीन पर एटेक किया जा सकता है. सेना प्रमुख ने बताया कि आने वाले सालों में ब्रह्मोस को और भी छोटे विमानों में फिट किया जा सकता है. इस मिसाइल को फिलहाल मिग-29 में फिट करने की कवायद जारी है. सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि आने वाले सालों में हम इसका रेंज भी बढ़ाकर 800 किलोमिटर तक करने में सक्षम होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

5 hours ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

5 hours ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

6 hours ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

7 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

8 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

8 hours ago