देश

छूट गए चैतन्यानंद सरस्वती के चेले! यौन शोषण केस में आया पटियाला हाउस कोर्ट का फैसला

Chaitanyanand Case: छात्राओं से यौन शोषण के मामले में चल रहे चैतन्यानंद सरस्वती केस में पटियाला हाउस कोर्ट ने तीन महिला आरोपियों को जमानत दे दी है. कोर्ट ने आरोपी श्वेता, भावना और काजल को 20-20 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी है.

चार्जशीट में दाखिल था नाम

इस मामले में पुलिस ने चैतन्यानंद सरस्वती के साथ इन तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. आरोप है कि छात्राओं से यौन शोषण के मामले में ये तीनों भी शामिल थीं. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान जमानत याचिका पर विचार करते हुए उन्हें सशर्त जमानत दी है.

न्यायिक हिरासत में चैतन्यानंद सरस्वती

फिलहाल चैतन्यानंद सरस्वती न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं. पुलिस ने उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. वहीं बाकी आरोपियों को कोर्ट ने यह कहते हुए जमानत दी कि जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, इसलिए उन्हें हिरासत में रखने की जरूरत नहीं है.

छात्राओं के आरोपों ने मचाई थी हलचल

इस पूरे मामले ने समाज और शिक्षा जगत में काफी हलचल मचाई थी. छात्राओं के आरोपों के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी और कई गवाहों के बयान दर्ज किए थे. चार्जशीट में चैतन्यानंद और अन्य आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

ये भी पढ़ें-एयरबस A320 में सॉफ्टवेयर अपडेट का असर, दुनिया भर में फ्लाइट्स प्रभावित

अब कोर्ट से मिली जमानत के बाद श्वेता, भावना और काजल को राहत जरूर मिली है लेकिन केस अभी भी जारी है. चैतन्यानंद सरस्वती जेल में हैं और आगे की सुनवाई में तय होगा कि इस मामले में दोषियों को क्या सजा मिलेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

18 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

25 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

41 minutes ago

नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचर्स के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल; महंगी बाइक समेत 2.19 लाख रुपये बरामद

Police Encounter Chain Snatchers: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और…

51 minutes ago

Delhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, दिल्ली पुलिस ने किया कड़ा विरोध

Supreme Court: दिल्ली दंगे की बड़ी साजिश के आरोपी अतहर खान की जमानत याचिका पर…

1 hour ago