Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

छूट गए चैतन्यानंद सरस्वती के चेले! यौन शोषण केस में आया पटियाला हाउस कोर्ट का फैसला

Chaitanyanand Case: छात्राओं से यौन शोषण मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी श्वेता, भावना और काजल को 20-20 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी. चैतन्यानंद सरस्वती फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं.

Chaitanyanand Case: छात्राओं से यौन शोषण के मामले में चल रहे चैतन्यानंद सरस्वती केस में पटियाला हाउस कोर्ट ने तीन महिला आरोपियों को जमानत दे दी है. कोर्ट ने आरोपी श्वेता, भावना और काजल को 20-20 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी है.

चार्जशीट में दाखिल था नाम

इस मामले में पुलिस ने चैतन्यानंद सरस्वती के साथ इन तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. आरोप है कि छात्राओं से यौन शोषण के मामले में ये तीनों भी शामिल थीं. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान जमानत याचिका पर विचार करते हुए उन्हें सशर्त जमानत दी है.

न्यायिक हिरासत में चैतन्यानंद सरस्वती

फिलहाल चैतन्यानंद सरस्वती न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं. पुलिस ने उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. वहीं बाकी आरोपियों को कोर्ट ने यह कहते हुए जमानत दी कि जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, इसलिए उन्हें हिरासत में रखने की जरूरत नहीं है.

छात्राओं के आरोपों ने मचाई थी हलचल

इस पूरे मामले ने समाज और शिक्षा जगत में काफी हलचल मचाई थी. छात्राओं के आरोपों के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी और कई गवाहों के बयान दर्ज किए थे. चार्जशीट में चैतन्यानंद और अन्य आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

ये भी पढ़ें-एयरबस A320 में सॉफ्टवेयर अपडेट का असर, दुनिया भर में फ्लाइट्स प्रभावित

अब कोर्ट से मिली जमानत के बाद श्वेता, भावना और काजल को राहत जरूर मिली है लेकिन केस अभी भी जारी है. चैतन्यानंद सरस्वती जेल में हैं और आगे की सुनवाई में तय होगा कि इस मामले में दोषियों को क्या सजा मिलेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital