देश

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में दिखा भक्ति का रंग, दर्शन के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार, आज होती है मां शैलपुत्री की पूजा

Navratri: आज 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. 30 मार्च को इस नवरात्रि का समापन होगा. ये 9 दिन पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के लिए खास माने जाते हैं.  इन 9 दिनों में अलग-अलग दिन मां दुर्गा के 9 रूपों का पूजा-आराधना होती है. माना जाता है कि इन 9 दिनों में की गई पूजा पाठ का विशेष फल मिलता है. पहले ही दिन कलश स्थापना की जाती है. मां शैलपुत्री की पूजा से नवरात्रि का आरंभ होता है. ऐसे में आज देश भर के मंदिरों में मां दुर्गा की आरती और पूजा की गई. सुबह से ही मां की एक झलक पाने के लिए देश के तमाम मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही.

दिल्ली के कालकाजी, छतरपुर और झंडेवालान मंदिर में सुबह-सुबह की गई आरती.

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां की पूजा और अर्चना की. मां के दर्शनों के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही. वहीं दिल्ली के ही सिद्ध और प्रसिद्ध मंदिर  झंडेवालान में सुबह-सुबह आरती की गई. इसके अलावा चैत्र नवरात्रि के पहले दिन लोगों ने छतरपुर मंदिर में मां की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया. हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर नवरात्रि के पहले दिन मां के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा और कलश स्थापना की जाती है. नवरात्रि पर नौ दिनों तक कई तरह के पूजा के नियमों का पालन किया जाता है.

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी नवरात्रि की धूम

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में जहां महाकाल की आरती की गई, वहीं महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे में श्री अम्बे माता शोभा यात्रा में शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के पहले दिन आज करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें संपूर्ण व्रत कथा और पूजा विधि

गोरखपुर समेत देश के तमाम हिस्सों में दिखा मां की भक्ति का रंग

उत्तर प्रदेश में भी चैत्र नवरात्रि के अवसर पर गोरखपुर के कालीमंदिर गोलघर में आरती की गई. इसके अलावा बुढ़िया माई के मंदिर से लेकर मां तरकुलहा देवी मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुबह सुबह भारी भीड़ देखनों को मिली. इन जगहों पर तो ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई विशाल मेला लगा हो.

Rohit Rai

Recent Posts

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

4 minutes ago

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

5 minutes ago

PNB Home Loan: दिवाली पर खरीदना है अपना घर? 30 लाख के लोन पर जानें कितनी बनेगी EMI

PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…

22 minutes ago

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

32 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

43 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

52 minutes ago