Chandigarh excise policy 2026 (AI Photo)
Chandigarh excise policy 2026: चंडीगढ़ में शराब खरीदना अब पहले से ज्यादा आसान होने वाला है. प्रशासन ने एक्साइज पॉलिसी 2026-27 को मंजूरी दे दी है, जिसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं. इस नई नीति का मकसद लोगों को सुविधा देना और साथ ही सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी और नियंत्रित बनाना है.
नई पॉलिसी के तहत अब शराब सिर्फ पारंपरिक ठेकों पर ही नहीं, बल्कि पेट्रोल पंप, शॉपिंग मॉल और लोकल मार्केट्स में भी मिलेगी. इसके अलावा बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर्स को भी विदेशी शराब, वाइन और बीयर बेचने की अनुमति दी गई है. इसके लिए प्रशासन ने L-2D नाम की नई लाइसेंस कैटेगरी शुरू की है.
L-2D लाइसेंस के तहत कम से कम 300 वर्ग फुट की जगह वाली दुकानों को ही अनुमति मिलेगी. इन दुकानों में खासतौर पर इंपोर्टेड वाइन और बीयर की बिक्री की जा सकेगी. इससे शहर में संगठित और सुरक्षित माहौल में शराब खरीदना संभव होगा.
नई नीति में हर शराब की दुकान पर डिजिटल पेमेंट अनिवार्य कर दिया गया है. यानी अब कार्ड या POS मशीन से भुगतान करना जरूरी होगा. इसके अलावा बार, होटल और रेस्टोरेंट में अल्कोहल मीटर लगाना भी जरूरी किया गया है, ताकि लोग जिम्मेदारी से शराब पी सकें.
शराब की सप्लाई से जुड़ी गाड़ियों में GPS ट्रैकिंग अनिवार्य होगी. साथ ही CCTV और लाइव मॉनिटरिंग के जरिए पूरी व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी. बोतलिंग प्लांट अब हफ्ते में 6 दिन काम कर सकेंगे, जिससे सप्लाई बेहतर होगी.
ये भी पढ़ें: कौन हैं नीलकंठ वर्णी? जिनकी भक्ति में डूबा अक्षरधाम, दिल्ली में स्थापित हुई 108 फीट ऊंची ‘विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा!
शहर में कुल 97 शराब की दुकानों को मंजूरी दी गई है, जिनमें से 93 पहले ही अलॉट हो चुकी हैं. शराब की कीमतों में अधिकतम 2 फीसदी तक बढ़ोतरी की जा सकती है.
प्रशासन का कहना है कि इस नई पॉलिसी से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी और अवैध बिक्री पर रोक लगेगी. साथ ही राजस्व में करीब 29 फीसदी तक बढ़ोतरी की उम्मीद है. नई व्यवस्था से पूरी प्रक्रिया ज्यादा व्यवस्थित और पारदर्शी बनेगी.
-भारत एक्सप्रेस
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…