CM Yogi Attack On Akhilesh Yadav: अभी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगभग 1 साल बाकी है, लेकिन सीएम योगी अभी ही चुनावी मोड में आ चुके हैं. बुधवार को गोरखपुर में उन्होंने समाजवादी पार्टी को कब्रिस्तान प्रेमी करार दिया. उन्होंने कहा कि पहले मंदिरों को कोई सुविधा नहीं मिलती थी, यह पैसा कब्रिस्तान को चला जाता था.
अपने भाषण में सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कई पीढ़ियां देखती रह गईं लेकिन राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाया था, लेकिन हमारी सरकार आते ही हमने भव्य राम मंदिर का निर्माण करा दिया. आज आप चाहे काशी विश्वनाथ चले जाइये या फिर मां विंध्यवासिनी धाम जाइये, हर धार्मिक जगहों पर भव्य मंदिरों का निर्माण कराया गया है.
सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने करीब 1500 मंदिरों में सुंदरीकरण का काम कराया है. पहले यह सब नहीं हो पाता था. पहले यह पैसा कब्रिस्तान के लिए चला जाता था.
सीएम योगी ने आगे कहा कि मेरे से एक सपा नेता यहीं बोल रहे थे कि आपने कब्रिस्तान का पैसा डायवर्ट किया है. मैंने कहा कि ये पैसा सरकार का पैसा था, जनता का पैसा था. आपको कब्रिस्तान प्यारा था तो आपने वहां पैसा दिया. हमें मंदिर प्यारे हैं तो हम मंदिर के लिए पैसा देंगे. जिसको जो प्यारा होता है वो वहीं करता है.
बता दें कि बुधवार को सीएम योगी गोरखपुर में स्थित योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश की पहली सरकार है जिसने अपने 5 साल के कार्यकाल को पूरा करने के बाद सफलतापूर्वक दूसरी बार सरकार बनाई. यह सिर्फ और सिर्फ कार्यकर्ताओं के जमीनी स्तर पर काम करने के चलते हुआ.
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस अयोध्या में श्रद्धालुओं को पुलिस की लाठियां और गोली मिलती थी, सरकार की प्रताड़ना मिलती थी वह आज दुनिया की सबसे सुंदरतम नगरियों में से एक बन चुकी है. वहां भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है.
ये भी पढ़ें- UN में गूंजी इमरान खान की ‘चीख’! बेटे कासिम ने खोली पाकिस्तान की पोल, बोला-‘डेथ सेल में कैद हैं मेरे पिता’
इस दौरान यूपी सीएम ने परिवारवाद पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार से पहले उत्तर प्रदेश में माफिया और मच्छरों के चलते पहचान का संकट खड़ा हो गया था. इसके पीछे जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति थी. एक ही परिवार के सब लोग संसाधनों पर कब्जा किये होते थे. जिसे हमने खत्म करने का काम किया. आज गोरखपुर का पूरे देश में अलग पहचान है.
-भारत एक्सप्रेस
रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…
मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…
भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…
Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…