देश

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के सुरक्षा घेरे में बदलाव, मिलेगा जेड श्रेणी का सीआरपीएफ सिक्योरिटी कवर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सिक्योरिटी को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. सीएम रेखा गुप्ता को अब जेड श्रेणी का सीआरपीएफ सिक्योरिटी कवर दिया जाएगा. रेखा गुप्ता पर बुधवार को सिविल लाइंस स्थित उनके कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था. जिसके बाद यह फैसला लिया गया है.

सीएम रेखा गुप्ता की क्लोज प्रोटेक्शन में सीआरपीएफ

दिल्ली की मुख्यमंत्री के आवास पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की तैनाती रहेगी. पहले, मुख्यमंत्री के आवास की सुरक्षा दिल्ली पुलिस संभालती थी. हालांकि, अब दिल्ली पुलिस की जगह सीआरपीएफ उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी. इसके अलावा, सीएम रेखा गुप्ता की क्लोज प्रोटेक्शन में सीआरपीएफ के जवान तैनात होंगे.

आयोजनों के दौरान दर्ज शिकायतों पर होगा जांच

सूत्रों के अनुसार, जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आसपास की सुरक्षा काफी कड़ी कर दी जाएगी. किसी भी व्यक्ति को सीधे मुख्यमंत्री से संपर्क करने की अनुमति नहीं होगी. सूत्रों के अनुसार, ऐसे आयोजनों के दौरान दर्ज की गई सभी शिकायतों पर विचार करने से पहले उनकी पूर्व जांच की जाएगी.

याचिकाकर्ता बनकर मुख्यमंत्री पर किया हमला

बुधवार को एक व्यक्ति ने याचिकाकर्ता बनकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और मौका पाकर हमला कर दिया था. आरोप है कि उस व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा और धक्का दिया. इससे वे जमीन पर गिर गई थीं. आरोपी को उसी समय सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया, जिसकी पहचान गुजरात के राजकोट निवासी राजेश खिमजी के रूप में हुई.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को इस हमले में चोट लगी है. वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं. गुरुवार को भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज समेत कई नेता उनसे मिलने पहुंचे. दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि सीएम रेखा गुप्ता के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं. उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण घटना नहीं है.

ये भी पढ़ें: सीएम रेखा गुप्ता पर हमला: BJP का दावा- ‘आप’ से जुड़ा है हमलावर

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

7 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

19 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

41 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

53 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

56 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

1 hour ago