दुनिया

सुप्रीम कोर्ट से इमरान खान को एक साथ 8 मामलों में मिली जमानत, जानें अचानक कोर्ट में ऐसा क्या हुआ?

Imran Khan Bail: पाकिस्तान (Pakistan) की राजनीति में बड़ा मोड़ आया, जब देश की सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने गुरुवार (21 अगस्त 2025) को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को एक साथ आठ मामलों में जमानत दे दी. 72 वर्षीय इमरान खान बीते दो साल से जेल में बंद हैं और भ्रष्टाचार से लेकर आतंकवाद तक के कई मामलों का सामना कर रहे हैं. अदालत का यह फैसला उनके लिए राहत भरा जरूर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे जेल से बाहर आ पाएंगे.

चीफ जस्टिस याह्या अफरीदी की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने यह अहम फैसला सुनाया. अदालत ने लाहौर हाईकोर्ट के उस आदेश को पलट दिया जिसमें इमरान की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी.

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि इमरान खान (Imran Khan) के खिलाफ पहले से ही मुकदमे चल रहे हैं, ऐसे में जमानत देने से जांच पर कोई असर नहीं पड़ेगा. कोर्ट का कहना था कि इमरान के पास ‘छिपाने के लिए कुछ नहीं है’ और उन्हें जमानत मिलनी चाहिए. हालांकि अदालत ने यह भी शर्त रखी कि अगर इमरान खान किसी अन्य मामले में वांछित हैं, तो उन्हें रिहाई का कोई फायदा नहीं मिलेगा. यही वजह है कि फिलहाल उनकी रिहाई पर असमंजस बरकरार है, क्योंकि वे भ्रष्टाचार के एक मामले में पहले ही दोषी ठहराए जा चुके हैं.

सुनवाई के दौरान जब सरकारी वकीलों ने इमरान की जमानत का विरोध किया तो सुप्रीम कोर्ट ने उन पर सख्त टिप्पणी की. चीफ जस्टिस अफरीदी ने कहा कि अदालत मेरिट पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती, क्योंकि इससे चल रहे मुकदमों पर असर पड़ सकता है. लेकिन इतना साफ है कि इमरान अब जमानत के हकदार हैं.

किन मामले में मिली जमानत?

यह जमानत इमरान खान को 9 मई 2023 की घटनाओं से जुड़े मामलों में मिली है. दरअसल, उस दिन इमरान को एक भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया गया था. उनकी गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में हिंसक विरोध प्रदर्शन भड़क उठे. प्रदर्शनकारियों ने कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया, जिनमें रावलपिंडी का आर्मी हेडक्वार्टर भी शामिल था. इस हिंसा के बाद Imran Khan और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के शीर्ष नेताओं के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए.

सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बावजूद इमरान खान की राह आसान नहीं है. वे अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं और भ्रष्टाचार के एक मामले में सजा काट रहे हैं. यही कारण है कि फिलहाल उनकी जेल से रिहाई संभव नहीं लग रही.

क्या आर्मी चीफ आसिम मुनीर का हाथ?

Imran Khan लगातार कहते आए हैं कि उन पर लगाए गए सभी आरोप राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा हैं.  उनकी पार्टी और समर्थक भी दावा करते हैं कि इन मुकदमों के पीछे सेना और उनके राजनीतिक विरोधी खासकर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर का हाथ है. इसे वे ‘लंदन प्लान’ बताते हैं, जिसके जरिए इमरान खान को राजनीति से बाहर रखने की कोशिश की जा रही है.

भले ही सुप्रीम कोर्ट से उन्हें बड़ी राहत मिली हो, लेकिन इमरान खान (Imran Khan Bail) की कानूनी लड़ाई अभी लंबी है. दर्जनों मामले उनके खिलाफ अलग-अलग अदालतों में चल रहे हैं और जब तक वे सभी मुकदमों में बरी नहीं होते, उनकी जेल से रिहाई आसान नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के सुरक्षा घेरे में बदलाव, मिलेगा जेड श्रेणी का सीआरपीएफ सिक्योरिटी कवर

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

18 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

31 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

44 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

56 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 hour ago