Bharat Express DD Free Dish

CRPF Security

Allahabad High Court on Police Protection: एक याचिका को खारिज करते हुए आज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा- पुलिस सुरक्षा अब 'स्टेटस सिंबल' बन गई है. राज्य विशेष वर्ग नहीं बना सकता. वास्तविक खतरा साबित करना जरूरी.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सिक्योरिटी को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. सीएम रेखा गुप्ता को अब जेड श्रेणी का सीआरपीएफ सिक्योरिटी कवर दिया जाएगा. रेखा गुप्ता पर बुधवार को सिविल लाइंस स्थित उनके कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था.

सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को छोड़कर अन्य की सीआरपीएफ सुरक्षा हटाने का आदेश दिया। दोषी कुलदीप सेंगर उम्रकैद की सजा काट रहा है. पीड़िता की सुरक्षा अगले आदेश तक जारी रहेगी.

सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को सीआरपीएफ सुरक्षा कवच हटाने की केंद्र सरकार की अर्जी पर जवाब देने के लिए आखिरी मौका दिया है. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च को निर्धारित की है.