रायबरेली में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दो दिवसीय दौरे के दौरान माहौल गरमा गया है. जैसे ही उनका काफिला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के महावीर डिग्री कॉलेज के पास बीजेपी नेता और राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ सड़क पर बैठ गए और राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाने लगे. लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर हुए इस प्रदर्शन को हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी और हल्की झड़प भी देखने को मिली.
बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर दिए गए अपशब्दों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को इस पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और ऐसे बयान देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी. उनका कहना है कि राहुल गांधी की चुप्पी यह दर्शाती है कि वह ऐसे लोगों का समर्थन करते हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओं की मांग है कि राहुल गांधी देश की सभी माताओं से माफी मांगें.
हालांकि, इस विरोध के बीच राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का दौरा जारी रहा. कुछ देर के लिए उनका काफिला रुका लेकिन फिर वह बछरावां कस्बे पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद वह हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के बटोही रिसॉर्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने बूथ स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.
इसे भी पढ़ें-चेन्नई की हवा में जहर, इंदौर बना सबसे स्वच्छ शहर, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 की रिपोर्ट
राहुल गांधी ने रायबरेली में कहा कि आज हमारा एक ही नारा है ‘वोट चोर गद्दी छोड़.” इसी कड़ी में उन्होंने दावा किया कि यह नारा पूरे देश में असर दिखा रहा है और आगे भी दिखाता रहेगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…
सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…
दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…
रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…