रिपोर्ट: मुकेश राणा, दिल्ली
दिल्ली में हुई चाकू बाजी में तीन नाबालिग समेत 6 लोग घायल हुए. सभी को इलाज के लिए मंगोल पूरी स्थित संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज जारी है. पुलिस ओर क्राइम टीम घटना स्थल पर मौजूद है लेकिन घटना दिल्ली की कानून व्यवस्था ओर नागरिक सुरक्षा के मुद्दे पर पर एक गंभीर सवाल खड़ा कर रही है.
बता दें कि दोनों घटनाएं राजधानी दिल्ली के अमन विहार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है और दोनों मामले आपस में संबंधित नहीं है. दोनों घटना अलग अलग है, पर राजधानी दिल्ली में इतने बड़े स्तर पर सरेआम चाकूबाजी होना कानून व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है.
चाकू बाजी से एक किशोर समेत एक अन्य युवक को मौत के घाट उतार दिया गया है. घटना में मृतक किशोर के तीन नाबालिग दोस्त भी घायल बताए जा रहे है, जबकि दूसरे मामले में दो भाइयों को चाकू मारे गए जिसमें प्रवीण नाम के युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरे भाई का इलाज जारी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों घटनाओं के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है.
हमने मामले की अधिकारिक जानकारी के लिए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के फोन किए लेकिन किसी ने जवाब देने की जहमत नहीं उठाई.
-भारत एक्सप्रेस
जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…
दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…
पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…
Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…
एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…