देश

दिल्ली पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा वार, ड्रग डिस्ट्रक्शन इवेंट में जलाए गए करोड़ों के नशीले पदार्थ, उपराज्यपाल ने की पहल की सराहना

हर साल 26 जून को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking यानी अंतर्राष्ट्रीय नशा एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर दिल्ली पुलिस द्वारा राजधानी में 12 जून से 26 जून तक “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” मनाया जा रहा है, जिसके तहत राजधानी में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं.

कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति हुए .

भारी मात्रा में नशीले पदार्थ को किया गया नष्ट

इस अभियान की सबसे अहम कड़ी 26 जून को आयोजित मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन इवेंट है. यह कार्यक्रम Biotic Waste Solutions Pvt. Ltd., 46-47, SSI इंडस्ट्रियल एरिया, जीटी करनाल रोड, नई दिल्ली (जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास) में शाम 5 बजे आयोजित किया गया. इस दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा जब्त की गई भारी मात्रा में नशीले पदार्थों को विधिक प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया.

‘दिल्ली नशे को बर्दाश्त नहीं करेगी’

दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह आयोजन केवल ड्रग्स को जलाने की कार्रवाई नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ एक सख्त और स्पष्ट सामाजिक संदेश है कि दिल्ली नशे को बर्दाश्त नहीं करेगी.

व्यापक स्तर पर चला अभियान

“नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के तहत दिल्ली पुलिस ने बीते दो हफ्तों में स्कूल-कॉलेजों, मार्केट एरिया और हॉटस्पॉट इलाकों में जागरूकता रैलियों, पोस्टर अभियानों, नुक्कड़ नाटकों और सेमिनार्स के माध्यम से व्यापक स्तर पर अभियान चलाया है.

यह इवेंट नहीं बल्कि मुहिम है

स्पेशल सीपी देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि एक मुहिम है, जिसका मकसद है— युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालना और उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में ले जाना.

दिल्ली पुलिस ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को इस मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन इवेंट में आमंत्रित किया है ताकि यह सामाजिक संदेश देशभर तक पहुंच सके. पुलिस का मानना है कि मीडिया की भागीदारी से नशे के खिलाफ यह जंग और मजबूत होगी.

– भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

RBI का बड़ा झटका! अक्टूबर-दिसंबर में महंगी होगी EMI? होम लोन वालों की बढ़ेगी टेंशन

RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…

4 minutes ago

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, महिला 4×400 रिले में गोल्ड, एथलेटिक्स में खुला खाता

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…

20 minutes ago

‘राष्ट्रहित के सामने राजा का कोई मूल्य नहीं’, जानिए पंडित दीनदयाल की पुस्तकों पर क्यों छिड़ी शैक्षणिक बदलाव की चर्चा

इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की परिचर्चा में साहित्यकारों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तकों 'जगद्गुरु श्रीशंकराचार्य'…

21 minutes ago

जब बच्चे कहानी पढ़ने से पहले खो जाते थे तस्वीरों में… याद आए ‘चंदामामा’ के मशहूर आर्टिस्ट के.सी. शिवाशंकर

आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…

28 minutes ago

डिप्रेशन में देश के युवा! उच्च शिक्षा संस्थानों के 15% छात्र अत्यधिक तनाव में, सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में खुलासा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…

37 minutes ago

संस्कार भारती के ‘कला संकुल’ में कथक पर विशेष कला संगोष्ठी: गौरी दिवाकर ने साझा किए कला-यात्रा के अनुभव

संस्कार भारती के 'कला संकुल' में 'समकालीन कथक, परंपरा और नवाचार' पर संगोष्ठी आयोजित हुई.…

38 minutes ago