Surgical Strike: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने के बयान से विवाद खड़ा हो गया है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने चन्नी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर उन्होंने न केवल भारतीय सेना का, बल्कि पूरे देश का अपमान किया है.
शनिवार को बातचीत में तरुण चुघ ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने बयान से देश की एकता, अखंडता और सशस्त्र बलों की वीरता का अनादर किया है. उन्होंने कहा, “चन्नी का बयान पाकिस्तान परस्ती का स्पष्ट उदाहरण है. कुंठित मानसिकता के चलते, एक खास वोट बैंक को लुभाने के लिए कांग्रेस बार-बार देश और हमारे जांबाज सुरक्षाबलों का मनोबल तोड़ने का काम कर रही है. पाकिस्तानी मीडिया जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहा है, वही भाषा आज कांग्रेस बोल रही है. शहीदों की कुर्बानी पर सवाल उठाना दिखाता है कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के लिए देश की अस्मिता को दांव पर लगाने से नहीं हिचकती. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.”
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चुघ ने कहा कि उनका बयान हताशा और निराशा का प्रतीक है. उन्होंने कहा, “कांग्रेस आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर निम्न स्तर की राजनीति कर रही है. पहलगाम जैसे आतंकी हमले के बाद कांग्रेस को देश और सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए था, लेकिन वह गिद्ध की तरह राजनीति कर रही है.”
गौरतलब है कि शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई. इस बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर टिप्पणी की, जिस पर भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया.
हाल ही में कई कांग्रेस नेताओं ने पाकिस्तान के साथ बातचीत का सुझाव दिया था, जिसका भाजपा ने तीखा जवाब दिया. वहीं, आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार ने हाल ही में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए, जिनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना भी शामिल है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान अपनी आर्थिक बदहाली को छिपा नहीं पाएगा: राजीव रंजन
-भारत एक्सप्रेस
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…
Aaj Ka Mausam:
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…