गरियाबंद जिले में 14 नक्सली ढेर.
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है, जिसमें सुरक्षा बलों ने 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. इस मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी ओडिशा स्टेट कमेटी के नक्सली चीफ चलपति को भी सुरक्षा बलों ने मार गिराया है. ये मुठभेड़ जिले के मैनपुर थाना इलाके के कुल्हाड़ीघाट में हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम को गरियाबंद के जंगलों में बड़े नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर करीब 700 जवानों की टीम को जंगल की ओर रवाना किया गया था.
सर्चिंग के दौरान जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें जवानों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया. कहा जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकता है.
सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.
जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है. उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं. हमारी डबल इंजन की सरकार में निश्चित ही हमारा छत्तीसगढ़, मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होकर रहेगा.
-भारत एक्सप्रेस
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…