Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Chhattisgarh : गरियाबंद में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, एक करोड़ के इनामी जयराम उर्फ चलपति समेत 14 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है, जिसमें सुरक्षा बलों ने 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. 

Naxalites killed

गरियाबंद जिले में 14 नक्सली ढेर.

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है, जिसमें सुरक्षा बलों ने 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. इस मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी ओडिशा स्टेट कमेटी के नक्सली चीफ चलपति को भी सुरक्षा बलों ने मार गिराया है. ये मुठभेड़ जिले के मैनपुर थाना इलाके के कुल्हाड़ीघाट में हुई है.

700 जवानों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम को गरियाबंद के जंगलों में बड़े नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर करीब 700 जवानों की टीम को जंगल की ओर रवाना किया गया था.

यह भी पढ़ें- Bijapur Naxal Attack: IED ब्लास्ट से उड़े DRG जवानों की गाड़ी के परखच्चे, बिखरे शव..कैसे हुआ साल का सबसे बड़ा नक्सली हमला?

14 नक्सली मुठभेड़ में ढेर

सर्चिंग के दौरान जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें जवानों ने 14 नक्सलियों को ​मार गिराया. कहा जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकता है.

सीएम साय ने जवानों को दी बधाई

सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होगा देश- सीएम

जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है. उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं. हमारी डबल इंजन की सरकार में निश्चित ही हमारा छत्तीसगढ़, मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होकर रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest