देश

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी BJP चलाएगी सेवा पखवाड़ा अभियान

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा की तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस दौरान भाजपा जनता के बीच जाकर विभिन्न सामाजिक कार्यों को अंजाम देगी.

मूर्तियों की सफाई के जरिए जनता से जुड़ेगी भाजपा

इनमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, मूर्तियों की सफाई और समाज में योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान जैसे कार्यक्रम शामिल हैं. पार्टी के महामंत्री ने सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की है और कार्यकर्ता इस संकल्प को पूरा करने के लिए तैयार हैं. सिंहदेव ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत प्रत्येक दिन अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से जनता से जुड़ने का प्रयास किया जाएगा. रक्तदान शिविरों के जरिए स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देना, स्वच्छता अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई और मूर्तियों की सफाई जैसे कार्यों से समाज में स्वच्छता और जागरूकता का संदेश दिया जाएगा.

युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास

इसके अलावा, समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित कर उनकी सेवाओं को प्रोत्साहन दिया जाएगा. यह आयोजन न केवल प्रधानमंत्री के जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाने का अवसर होगा, बल्कि भाजपा की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाएगा. मैं कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे सेवा पखवाड़ा के दौरान जनता के बीच जाकर पार्टी के मूल्यों और प्रधानमंत्री के विजन को साझा करें.

किरण सिंहदेव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

किरण सिंहदेव ने कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों के उपयोग पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने अपनी पहचान बना ली है, पीएम मोदी का अपमान कांग्रेस की पहचान बन चुकी है. देश और इसकी संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान न करने की उनकी आदत है. उनकी तू-तड़ाक की भाषा पूरा देश देख रहा है.”

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी न केवल देश, बल्कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, जिन्हें किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. भारतीय संस्कृति और सभ्यता में ऐसी भाषा के लिए कोई स्थान नहीं है. जनता कांग्रेस की इस हरकत को देख रही है और वह इसका जवाब देगी. कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहे जाने पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “यह बिहार की गौरवशाली परंपरा और यहां के लोगों का अपमान है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच पर अगर ऐसी अभद्रता हुई है, तो उन्हें हाथ जोड़कर माफ़ी मांगनी चाहिए.”

ये भी पढ़े: PM Modi Japan Visit: जापान के सबसे बड़े अखबार ने लिया PM मोदी का इंटरव्यू, व्यापार, बुलेट ट्रेन से लेकर स्पेस प्रोग्राम तक पढ़ें सवालों के जवाब

Also Follow Bharat Express on Youtube

Shreyansh Choubey

Recent Posts

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

6 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

19 minutes ago

क्या सुपारी देकर कराई गई थी फायरिंग? ग्वालियर पड़ाव थाना कांड का पूरा सच आया सामने

Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…

22 minutes ago

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

46 minutes ago

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

1 hour ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

2 hours ago