भारत की जीडीपी ग्रोथ
India GDP Growth: हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी का टैरिफ (Donald Trump Tariff On India) लगाया और अर्थव्यवस्था को ‘डेड इकॉनमी’ कहकर आंकने की कोशिश की थी. अब भारत के ताजा आर्थिक आंकड़ों ने उनके इस बयान को पूरी तरह से गलत साबित कर दिया है. ट्रंप का यह बयान सिर्फ एक राजनीतिक टिप्पणी नहीं, बल्कि अमेरिका की उस सोच को दिखाता है जिसमें वह भारत को एक कमजोर और अस्थिर बाजार मानता है. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के आंकड़ों ने डोनाल्ड ट्रंप को आइना दिखाया है.
जारी आंकड़ो के अमुसार, वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी 7.8% की जोरदार रफ्तार (India GDP Growth) से बढ़ी है. यह न केवल पिछले पांच तिमाहियों का सबसे ऊंचा स्तर है, बल्कि यह भी साबित करता है कि ट्रंप का टैरिफ और अन्य बाहरी दबाव भारत की मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था को हिला नहीं सकते.
ये भी पढ़ें: ड्रैगन-हाथी साथ आए तो डोनाल्ड ट्रंप हुए धुंआ-धुंआ, पीएम मोदी पर लिखकर चीनी मीडिया ने लगाई मिर्ची
अमेरिका ने भारत से आने वाले आयात पर टैरिफ को 25% से बढ़ाकर 50% कर दिया है, लेकिन भारत की आर्थिक संरचना को देखते हुए यह कदम बहुत असरदार साबित नहीं हो रहा है. भारत की 60% से ज्यादा GDP घरेलू मांग, उपभोग, सेवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है, जो बाहरी दबाव के असर को सीमित रखती है.
विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी टैरिफ (Donald Trump Tariff On India) का असर सालाना वृद्धि दर से 30-80 बेसिस पॉइंट तक कम कर सकता है, लेकिन शुरुआती आधार 7.8% होने के कारण भारत के पास पर्याप्त गति है कि वह इस झटके को झेल सके.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के दौरे के बीच ट्रंप को झटका! चावल के दाने ने रोकी US-जापान के बीच 48 लाख करोड़ की डील
भारत की अर्थव्यवस्था ने ट्रंप की ‘डेड इकॉनमी’ वाली टिप्पणी को गलत साबित कर दिया है. भारत की मजबूत घरेलू खपत, तेजी से बढ़ते डिजिटल सेक्टर और बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश ने अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है.
भारत की यह शानदार ग्रोथ सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका को दिया गया एक सीधा जवाब (India GDP Growth Mirror For Donald Trump) है. जब पूरी दुनिया उच्च महंगाई, भू-राजनीतिक अस्थिरता और बढ़ती ब्याज दरों से जूझ रही है, तब भारत ने अपनी रफ्तार बनाए रखी है. यह हमारी अर्थव्यवस्था की लचीली प्रकृति और मजबूत घरेलू मांग का सबूत है. भारत की यह ग्रोथ यह भी साबित करती है कि अमेरिका जैसे देशों की एकतरफा व्यापार नीतियां अब भारत पर उतना असर नहीं कर सकतीं, जितना वे पहले करती थीं.
UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…
GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…