देश

बस्तर की बदली तस्वीर! गृह मंत्री अमित शाह से मिले सीएम विष्णु देव साय, गिनाईं विकास की उपलब्धियां

छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में चल रहे विकास कार्यों और हालात में आए बदलावों की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज (गुरुवार) को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी. इस मुलाकात में राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे. बैठक का फोकस बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और वहां तेजी से बदल रही जमीनी तस्वीर पर रहा.

मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को बताया कि जो इलाके कभी नक्सल प्रभावित होने की वजह से लगभग मुख्यधारा से कटे हुए थे, वहां अब हालात बदल रहे हैं. पहले जहां एम्बुलेंस का पहुंचना भी मुश्किल माना जाता था, अब वहां डॉक्टरों की टीम, दवाइयां और स्वास्थ्य सुविधाएं नियमित रूप से पहुंच रही हैं.

‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ के तहत दूर-दराज के गांवों में स्वास्थ्य टीमें पैदल जाकर लोगों की जांच कर रही हैं. कई गंभीर बीमारियों की पहचान समय रहते की जा रही है और मरीजों को मुफ्त इलाज भी मिल रहा है. सरकार के मुताबिक, सिर्फ एक महीने के भीतर ही 21.86 लाख से ज्यादा लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है और उनका डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड भी तैयार कर लिया गया है. जरूरत पड़ने पर हजारों मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर भी किया गया है.

सुरक्षा शिविर अब बना जन सुविधा केंद्र

बस्तर में सुरक्षा के लिए बनाए गए पुराने कैंप अब सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं हैं. धीरे-धीरे इन्हें “जन सुविधा केंद्र” के रूप में विकसित किया जा रहा है. इन केंद्रों पर अब लोगों को एक ही जगह पर स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा से जुड़ी जानकारी, बैंकिंग सुविधाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. इससे दूरस्थ गांवों के लोगों को अब छोटे-छोटे कामों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ रही है.

बड़े स्तर पर चल रही योजनाएं

सरकार का लक्ष्य “मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान” के तहत करीब 36 लाख लोगों तक पहुंचने का है. यह अभियान 13 अप्रैल 2026 को सुकमा से शुरू किया गया था. इसके साथ ही “बस्तर मुन्ने (अग्रणी बस्तर) अभियान” के जरिए 31 प्रमुख सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

जगदलपुर में हाल ही में शुरू हुआ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भी बस्तर के लिए बड़ी सुविधा माना जा रहा है. अब गंभीर इलाज के लिए लोगों को रायपुर या बिलासपुर जाने की मजबूरी काफी हद तक कम हो जाएगी. इसके अलावा डायल-112 सेवा के नए संस्करण का विस्तार और सुरक्षा शिविरों को जन सुविधा केंद्र में बदलने की योजना को भी क्षेत्र के विकास में अहम कदम बताया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में बस्तर में धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं. उन्होंने एक उदाहरण भी साझा किया, जिसमें सुकमा के एक बेहद दुर्गम गांव से गंभीर मरीज को समय पर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया और उसकी जान बचाई गई.

यह भी पढ़ें: रूस के विदेश मंत्री लावरोव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई बात

भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

2 minutes ago

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

29 minutes ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

30 minutes ago

गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़, रेप केस में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…

58 minutes ago

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

2 hours ago