Jashpur Plane Crash: रायपुर/प्रियंका कौशल: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बेहद दुखद खबर आई है. नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ‘आरा पहाड़’ पर सोमवार को एक प्राइवेट विमान क्रैश हो गया है. बताया जा रहा है कि विमान सीधे पहाड़ की चोटी से जा टकराया, जिसके बाद उसमें एक जोरदार धमाका हुआ और भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट की जान चली गई है. पहाड़ से उठ रही आग की लपटों और धुएं के गुबार का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जो इस हादसे की भयावहता को बयां कर रहा है.
मैदानी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा इतना जबरदस्त था कि प्लेन के पहाड़ से टकराते ही बहुत तेज धमाके की आवाज आई. दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई देने लगीं. धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग पहाड़ की तरफ दौड़ पड़े. घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि विमान के परखच्चे उड़ चुके हैं और मलबे में कुछ भी सलामत नहीं बचा है.
इस भीषण अनहोनी की सूचना मिलते ही पूरा प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर आ गया है. जशपुर के एसएसपी लाल उमेद सिंह अपनी टीम और पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. जिले के आला अधिकारी और नारायणपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचने की हर संभव कोशिश कर रही है ताकि राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया जा सके. हालांकि, आरा पहाड़ का इलाका काफी दुर्गम और जंगली होने के कारण रेस्क्यू टीम को वहां तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
इस हादसे को लेकर अभी भी कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब सामने आना बाकी हैं. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस प्राइवेट विमान ने कहां से उड़ान (Take-off) भरी थी और यह किस डेस्टिनेशन की ओर जा रहा था. क्या विमान में पायलट और को-पायलट के अलावा कोई अन्य यात्री (Passenger) भी सवार था? इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली ट्रांसफर के बाद क्या है नितीश कुमार का प्लान? JDU की बैठक में तय हुआ एजेंडा
प्रशासन की सबसे पहली प्राथमिकता मलबे में लगी आग पर पूरी तरह काबू पाना और मृतकों के शवों को सुरक्षित बाहर निकालना है. हादसे की असली वजह तकनीकी खराबी थी या खराब मौसम, यह तो ब्लैक बॉक्स और एविएशन विभाग की गहन जांच के बाद ही साफ हो पाएगा. फिलहाल, जशपुर के इस इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस दर्दनाक त्रासदी से सहमे हुए हैं. आने वाले कुछ घंटों में प्रशासन इस पूरे मामले पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट जारी कर सकता है.
सनातन परंपरा में मां दुर्गा को आदिशक्ति, अदम्य साहस और आसुरी वृत्तियों पर धर्म की…
Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…
Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: शरद ऋतु की दस्तक के बीच देश महक से सराबोर…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…
Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…