देश

‘80% नेता देखते हैं पॉर्न…’, महिला अधिकारों पर बोलते-बोलते क्या बोल गए पप्पू यादव?

Pappu Yadav Porn Remark: संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने के बाद देश की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भयंकर रूप ले चुका है. विपक्ष इसे अपनी जीत बता रहा है तो भाजपा इसे महिलाओं का अपमान बताकर प्रदर्शन कर रही है. इसी कड़ी में बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने भी सरकार पर सियासी हमला बोला है. हालांकि, इस दौरान उन्होंने नेताओं पोर्न देखने को लेकर बड़ा दावा कर दिया जो सुर्खियों में है.

पप्पू यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर अब तक का सबसे तीखा और विवादित हमला बोला है. पूर्णिया में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने न केवल सरकार की नीयत पर सवाल उठाए, बल्कि राजनेताओं के चरित्र को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे नया सियासी बवाल मचना तय है.

पहले क्यों नहीं आया महिला आरक्षण? (Pappu Yadav On Women Reservation Bill)

पप्पू यादव ने सीधे तौर पर भाजपा की टाइमिंग और मंशा पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि जब 2014 और 2019 में भारतीय जनता पार्टी के पास पूर्ण बहुमत की सरकार थी, उस वक्त आपने महिला आरक्षण बिल पास क्यों नहीं कराया? आप इसे 2023 में लेकर क्यों आए? क्योंकि आपकी मंशा ही नहीं थी कि महिला आरक्षण बिल पास हो.

पप्पू यादव ने दावा किया कि सत्ता पक्ष को पहले से ही यह बात अच्छी तरह पता थी कि लोकसभा में मौजूदा बिल (131वां संशोधन) को पास कराने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलेगा और यह बिल गिर जाएगा. यह केवल एक सियासी ड्रामा था.

‘80% नेता तो पॉर्न वीडियो देखते हैं…’ (Pappu Yadav Press Conference Purnea)

संवाददाता सम्मेलन के दौरान बोलते-बोलते पप्पू यादव ने समाज और राजनेताओं के दोहरे चरित्र पर सबसे तीखी टिप्पणी की. महिलाओं के प्रति सम्मान के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं को देवी तो बना दिया गया है, लेकिन कभी महिलाओं की इज्जत नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने सबसे विवादित दावा करते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभा में बैठकर महिला अधिकारों की बात करना सिर्फ एक हंसी की बात है. खासकर तब, जब 80% नेता पॉर्न वीडियो देखते हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली ट्रांसफर के बाद क्या है नितीश कुमार का प्लान? JDU की बैठक में तय हुआ एजेंडा

पप्पू यादव का यह आक्रामक और विवादित बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा 21 और 28 अप्रैल को देशभर में महिला आरक्षण बिल गिरने के खिलाफ प्रदर्शन और सम्मेलन करने की तैयारी कर रही है. पप्पू यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि विपक्ष इस मुद्दे पर बैकफुट पर जाने के बजाय, उल्टे सरकार की मंशा (हिडेन एजेंडे) और पुराने पूर्ण बहुमत वाले कार्यकालों पर सवाल उठाकर जनता के बीच अपना नैरेटिव सेट करेगा. उनके ‘पॉर्न वीडियो’ वाले विवादित बयान पर अब सत्ता पक्ष की ओर से क्या पलटवार होता है, यह देखना दिलचस्प होगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

6 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

24 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

27 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

44 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago