हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और भाजपा सांसद देबाश्री चौधरी ने बधाई दी और ईश्वर से उनकी दीर्घ आयु की कामना की. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. इस अवसर पर मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी दीर्घ आयु हो. साथ-साथ देश की जनता को भी बधाई देता हूं.
इस अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा बनाया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं. प्रदेश में कई जगह पर रक्तदान शिविर का कैंप लगाया गया है. कई जगह पर वनोत्सव यानी ‘एक पेड़ मां के नाम’ भी चलाया जा रहा है.’
मंत्री मनोहर लाल ने कहा, “पूरे देश में स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है.” उन्होंने कहा, “मैंने स्वयं बुधवार को दिल्ली के भलस्वा के कूड़े के पहाड़ को कैसे खत्म किया जाए, इसकी योजना बनवाई है. भलस्वा के डंप साइट को सालभर के अंदर समाप्त कर दिया जाएगा. उसमें सब लोग सहयोग कर रहे हैं. स्वच्छता अभियान 15 दिनों तक चलेगा. मैं सब लोगों से अपील करना चाहता हूं कि इस गंदगी को साफ करने का काम सबको मिलकर करना है.”
वहीं, भाजपा सांसद देबाश्री चौधरी ने पीएम मोदी को बधाई दी. उन्होंने ईश्वर से उनके दीर्घ आयु और स्वस्थ रहने की कामना करने के साथ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धमक पूरी दुनिया में बरकरार रहे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पीएम मोदी को बधाई देने पर उन्होंने कहा कि यह बधाई सिर्फ बधाई मात्र नहीं है. इससे पता चलता है कि दुनिया भारत को किस नजरिए से देखती है. इसके बाद पीएम मोदी ने बड़े ही सरलता से जवाब दिया कि दोनों देशों के बीच मित्रता बरकरार रहेगी. यह भारत देश के लिए बड़े ही गर्व की बात है. इस समय देश का नेतृत्व ऐसे व्यक्ति के हाथ में है जो सशक्त और समर्थ है. देश विकास की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने पीएम को बधाई देते हुए कहा कि उनकी धमक पूरे दुनिया में बरकरार रहे.
ये भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी 100 वर्ष तक सेवा करेंगे, अगले 10 वर्ष तक रहेंगे प्रधानमंत्री- रामदास आठवले
-भारत एक्सप्रेस
Nepal Dog Cruelty: नेपाल के बझांग जिले से पशु क्रूरता का एक बेहद दर्दनाक और…
पेरियार और अन्नादुरै के बीच आजादी के दिन और व्यक्तिगत फैसलों पर हुए मतभेदों ने…
DUSU Election 2026: DUSU चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिलेगा,…
दिल्ली में भारत एक्सप्रेस के 'बज्म-ए-सहाफ़त' कॉन्क्लेव में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने भाषा…
SONIPAT PITBULL ATTACK: हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में पिटबुल के हमले का रोंगटे…
मथुरा के शेरगढ़ में बोरिंग के दौरान लोहे का पाइप 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन…