Chattisgarh News: भारत सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के तहत नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया. आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से यह कार्यक्रम रखा गया था. समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत विभिन्न निकायों के महापौर व अध्यक्ष भी उपस्थित रहे, जिन्होंने खुद राष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण किए.
इस साल के स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के तीन शहरों (अंबिकापुर, पाटन और विश्रामपुर) ने स्वच्छता सुपर लीग (एसएसएल) श्रेणी में स्थान प्राप्त किया. स्वच्छता सुपर लीग (एसएसएल) श्रेणी में उन शहरों को शामिल किया जाता है जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में कम से कम एक बार शीर्ष तीन में स्थान पाया हो और मौजूदा वर्ष में देश के शीर्ष 20 प्रतिशत शहरों में अपनी जगह सुनिश्चित की हो. छत्तीसगढ़ के छोटे व मध्यम आकार के शहरों ने भी शानदार प्रदर्शन किया.
नगर पंचायत बिल्हा 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में देश का सबसे स्वच्छ शहर, बिलासपुर तीन लाख से दस लाख जनसंख्या श्रेणी में द्वितीय, और कुम्हारी ने 20 हजार से 50 हजार की आबादी वाले शहरों में देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर होने की उपलब्धि हासिल की. राजधानी रायपुर को इस बार ‘प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर’ का खिताब दिया गया है, जो यह दर्शाता है कि शहर स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर सुधार की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी विजेता नगरीय निकायों को बधाई दी और कहा कि यह सम्मान राज्य के लिए गौरव की बात है. केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल एवं राज्य मंत्री तोखन साहू भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे. दोनों नेताओं ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के प्रयासों की सराहना की और स्वच्छता अभियान में उनके योगदान की प्रशंसा की.
ये भी पढ़े: बेटे के साथ लापता रूसी पत्नी पर सख्त सुप्रीम कोर्ट, पासपोर्ट जब्त करने और लुक आउट नोटिस जारी करने का आदेश
भारत एक्सप्रेस
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…