देश

CM Yogi Meet PM Modi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो घंटे चली बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (5 सितंबर) को पीएम आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. सीएम योगी की पीएम के साथ करीब दो घंटे बैठक चली. इस दौरान राममंदिर निर्माण का काम देख रही पूरी टीम भी मौजूद रही. सीएम योगी और पूरी टीम ने पीएम मोदी को मंदिर निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

सीएम योगी ने पीएम से की मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को बताया कि अयोध्या नगरी में विकास के लिए कौन-कौन सी योजनाएं चलाई जा रही है. इसके अलावा मंदिर निर्माण का कितना काम पूरा हो चुका है. इस मुलाकात में शहरी विकास मंत्री एके शर्मा, अयोध्या डीएम नीतीश कुमार और कमिश्नर गौरव दयाल भी मौजूद रहे. अफसरों ने मंदिर निर्माण की जानकारी प्रेजेंटेशन के जरिए पीएम मोदी को दी.

पीएम को दी गई राम मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी

पीएम मोदी ने अयोध्या में खाली पड़ी सरकारी जमीन के बारे में भी जानकारी ली. इस दौरान प्रधानमंत्री ने पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को और ज्यादा बढ़ाने की बात कही. साथ ही पीएम ने अयोध्या में लोगों के रुकने और पार्किंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी कहा. सीएम योगी की पीएम से टेंपल म्यूजियम बनाने पर भी चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: यूरोपीय देशों की यात्रा पर रवाना हुए राहुल गांधी, प्रवासी भारतीय, छात्रों और वकीलों से करेंगे मुलाकात

बता दें कि श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ ही भगवान राम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन अगले साल जनवरी महीने में किया जाएगा. जिसमें शामिल होने के लिए पीएम मोदी को राम मंदिर ट्रस्ट पहले ही निमंत्रण भेज चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

6 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

6 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

25 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

40 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

44 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

59 minutes ago