रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फोटो X)
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने का वक्त बचा है. ऐसे में सत्ताधारी दल बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं. बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता लगातार मध्य प्रदेश का दौरा कर जनाधार जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार (5 सितंबर) को नीमच में जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने सीएम शिवराज की जमकर तारीफ की और उनकी तुलना भारतीय टीम के कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी से करते हुए उन्हें बेहतरीन फिनिशर बताया.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ” शिवराज सिंह चौहान सबसे लंबे समय तक प्रदेश के लोगों की सेवा करने वाले मुख्यमंत्रियों में से एक हैं. उन्होंने धोनी की तरह मैच को जीत के साथ खत्म करने की कला हासिल की है. शुरुआत कैसी भी रही हो, लेकिन शिवराज सिंह चौहान एक बेहतरीन फिनिश देकर मैदान जीतना जानते हैं. उन्होंने लोगों की सेवा की है, इसलिए जनता उन्हें पसंद करती है.”
उन्होंने INDIA गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ” हमने 2004 में चुनाव के दौरान शाइनिंग इंडिया का नारा देकर बहुत बड़ी गलती कर दी थी. जिसका खामियाजा हार कर भुगतना पड़ा था. वही हाल अब 2024 में INDIA गठबंधन का होने जा रहा है.
राजनाथ सिंह के बयान को लेकर सियासी जानकार अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि राजनाथ सिंह के बयान ने साफ कर दिया है कि अगला सीएम कौन होगा ? उन्होंने शिवराज सिंह को अच्छा फिनिशर बता कर ये बता दिया है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की तरफ से इस बार भी शिवराज सिंह चौहान ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…