सुनीता केजरीवाल को कोर्ट ने किया तलब
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को कोर्ट ने तलब किया है. सुनीता केजरीवाल का दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम दर्ज है. उनपर आरोप है कि उन्होंने कानून का कथित तौर पर उल्लघंन किया है. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अरजिंदर कौर ने बीजेपी नेता हरीश खुराना की शिकायत पर 18 सितंबर को सुनीता केजरीवाल को तलब कर जवाब देने को कहा है.
इस मामले को लेकर 29 अगस्त को कोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा था कि शिकायतकर्ता और अन्य गवाहों की गवाही पर विचार करने के बाद कोर्ट की राय है कि सुनीता केजरीवाल के खिलाफ जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध का मामला बनता है. इसलिए आरोपी को तलब करना जरूरी है.
यह भी पढ़ें- INDIA Vs Bharat: इंडिया-भारत के विवाद पर केंद्र सरकार ने जारी किया बयान, बोली- नाम बदलने की बात सिर्फ अफवाह
दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता हरीश खुराना ने दावा कि सुनीता केजरीवाल यूपी के साहिबाबाद विधानसभा और दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों में नाम दर्ज है. हरीश खुराना का आरोप है कि जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 17 का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि ये दंडनीय अपराध है. जो झूठी घोषणाओं से जुड़ा हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…