देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की केंद्रीय Budget 2025-26 की सराहना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट 2025-26 की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि 2025-26 के बजट में भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और आम नागरिकों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने गए हैं. इस बजट में सरकार ने हर वर्ग, खासतौर पर गरीब, युवाओं और महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है, जो उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करेंगे. इस बजट में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, और सामाजिक कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है. सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगा.

पूरी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही भारत अर्थव्यवस्था – सीएम

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इसे ‘GYAN’ का बजट बताकर केवल चार अक्षरों में इसे परिभाषित कर दिया. गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को शक्ति देने से ही देश आत्मनिर्भर और विकसित बनेगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही है. इस बजट से अर्थव्यवस्था को पंख लगेंगे. राज्यों को इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए ब्याज मुक्त लोन मिलेगा. सीएम योगी ने कहा कि मध्यम वर्ग को बड़ी राहत प्रदान करते हुए प्रत्यक्ष कर प्रणाली के संबंध में नए प्राविधानों की घोषणा स्वागत योग्य है.

किसानों, मछुआरों, मत्स्य पालन और डेयरी किसानों को पांच लाख तक कर्ज, सस्ते ब्याज पर किसानों को कर्ज, कपास प्रोडक्शन मिशन, सब्जी, फल की पैदावार बढ़ाने पर बल और आंगनबाड़ी 2.0 प्रोग्राम का ऐलान गरीबों, किसानों और महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगा.

सीएम योगी ने कहा कि सबसे अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सर्व समाज के साथ ही समाज के आखिरी पंक्ति में बैठे लोगों के हितों का भी ध्यान रख रही है. अगले 5 वर्ष में 05 लाख महिलाओं, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों को 2 करोड़ रुपये तक का टर्म लोन देने के लिए नई योजना का प्रस्ताव इसकी द्योतक है.

जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर केंद्र स्थापित करने की घोषणा

जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर केंद्र स्थापित करने की घोषणा का बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलने जा रहा है- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि जिज्ञासा, नवाचार और युवा मस्तिष्कों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए आगामी पांच वर्षों में सरकारी स्कूलों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना, ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सेकेंडरी स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराया जाना बड़े बदलावों के वाहक होगा. आगामी तीन वर्षों में सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर केंद्र स्थापित करने की घोषणा का बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलने जा रहा है. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑफ स्किलिंग तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन AI फ़ॉर एजुकेशन की स्थापना से युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा.

उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों के लिए प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना की घोषणा का स्वागत है. इस योजना से देश के करीब 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी. निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश इस योजना का सबसे बड़ा लाभार्थी बनेगा. किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण सीमा 03 लाख रुपए से बढ़कर 05 लाख रुपए किया जाना अभिनन्दनीय है. सीएम योगी ने देश को पांच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के संकल्प पथ पर तेज गति से ले जाने वाले इस बजट के लिए प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री को धन्यवाद दिया.


ये भी पढ़ें- Budget 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने की बजट की तारीफ, बाकी नेताओं ने क्या कहा? जानें


-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

24 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

40 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago