CISF में निकली बंपर भर्ती
CISF Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में 12 वीं पास के लिए बंपर भर्ती निकली है. इसके लिए CISF ने हेड कांस्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली हैं. योग्य उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर भर्ती का आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है.
इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.cisf.gov.in/cisfeng/ के माध्यम से इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती (CISF Recruitment 2022) प्रक्रिया के जरिए कुल 540 पदों पर भर्तियां की जाएगी.
ऑनलाइन आवेदन तिथि- 26 सितंबर 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 25 अक्टूबर 2022
कुल पदों की संख्या- 540
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होना जरूरी है.
100/- रुपये का भुगतान करना होगा.
HC – 25,500-81,100 / – वेतन
ASI – 29,200-92,300/- रुपये
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और दस्तावेज़ीकरण ओएमआर / कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड के जरिए लिखित परीक्षा
स्किल टेस्ट
मेडिकल टेस्ट
-भारत एक्सप्रेस
संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में दोस्त की पत्नी से प्रेम करने…
बालाघाट के कपड़ा व्यापारी मनीष जैन को वारासिवनी में मिलने बुलाकर बंधक बनाने, बिना कपड़ों…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से फोन पर बातचीत कर भारत-जर्मनी…
मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को…
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दिगलीपुर दौरे…
कानपुर के बर्रा क्षेत्र में तीन शादियां कर चुकी युवती प्रगति के चौथे युवक के…