देश

कानपुर: बारिश से कोहराम, आसमानी बिजली ने ली कई जिंदगियां, सड़कें बनीं तालाब

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश ने कहर बरपा रखा है,लेकिन जो जानकारियां मिल रही हैं,उसके मुताबिक सबसे ज्यादा नुकसान कानपुर में देखने को मिल रहा है.खासतौर पर कानपुर देहात का इलाका बुरी तरह प्रभावित हुआ है.यहां लगातार बारिश हो रही है. अकबरपुर, रूरा, बारा, रनियां आदि क्षेत्रों में रविवार को झमाझम बारिश हुई. भारी बारिश के चलते सड़कें तालाब में तब्दील हो गयीं. अयोध्या नगर और गांधीनगर में गलियां जलमग्न होने से लोगों को आने – जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिले में देर रात तक भारी बारिश के चलते स्कूल बंद हुए.

बारिश का अलर्ट

अगले 24 घंटे तक मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के चलते DM ने सोमवार को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गरज-चमक और बारिश के दौरान लोग घर या फिर सुरक्षित स्थानों पर ही रहें. मौसम खराब होने का अलर्ट मिलने पर डीएम नेहा जैन ने सोमवार को सभी सरकारी, अर्धसरकारी,निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है.

आसमानी बिजली गिरी

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में आसमानी बिजली गिरने से रविवार शाम को दो गांवों में बुजुर्ग समेत 2 लोगों की मौत हो गई है. जबकि बिजली की चपेट में आकर 9 बकरियों और 10 मवेशियों की भी मौत हो गई. वहीं एक बकरी गंभीर रूप से झुलस गई है.भोगनीपुर तहसील के के कलेनापुर गांव के रहने वाले मुन्नू लाल का पुत्र अनूप 28 साल के बकरी पालन करता था. रोज की तरह रविवार को भी वह जंगल में बकरियां चराने गया था. वहीं दोपहर बाद भारी बारिश होने लगी तो भीगने से बचने के लिए नीम के पेड़ के नीचे 7 बकरियां लेकर रुक गया. उसी दौरान बिजली गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. साथ में बिजली गिरने से 6 बकरियों की भी मौत हो गयी. 1 बकरी गंभीर रूप से झुलस गई. बारिश हल्की होने के बाद लोग अपने घरों से निकले तो घटना की जानकारी हुई.

बुजुर्ग की मौत

दूसरी घटना बरगवां के रहने वाले 70 साल के बाबूलाल की है.जहां रविवार दोपहर खेत पर गए थे. शाम को घर वापस लौटते समय बारिश होने लगी, भीगने से बचने के लिए वह गांव में आम के पेड़ के नीचे रुक गए. बिजली गिरने की वजह से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. बारिश कम होने पर लोगों ने उन्हें जमीन में पड़े देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी और परिजनों को जानकारी दी. बेटे ने बताया कि पिता खेत गए थे. वापस लौटते समय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

3 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

3 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

4 hours ago