देश

सचिन पायलट से चल रहे सियासी घमासान के बीच गहलोत ने उठाया ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ का मसला, बोले- सरकार गिराने की बहुत कोशिश हुई, लेकिन…

दिल्ली में राजस्थान के मु्ख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट में सुलह-समझौते की खबरों के बीच अशोक गहलोत ने विधायकों की खरीद-फरोख्त के मुद्दे को उछाल दिया है. मुख्यमंत्री ने आदिवासी इलाके के बांसवाड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2020 के विद्रोह के दौरान कांग्रेस सरकार को गिरने से बचाने वाली एक आदिवासी महिला विधायक थीं. उन्होंने महिला विधायक के बारे में आगे बताते हुए कहा कि लोग रमिला खड़िया के लिए नकदी की गड्डियां लेकर आए और उसे उसकी कार में रख दिया, लेकिन उसने उसमें कोई दिलचस्पी न दिखाते हुए उन्हें वापस भेज दिया.

मुख्यमंत्री ने बार-बार संकेत दिया है कि भाजपा 2020 के विद्रोह के दौरान कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही थी. अपना आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, मैं रमिला को कैसे भूल सकता हूं जिसने हमारी सरकार को बचाने में इतनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने उपस्थित लोगों से उसके लिए तालियां बजाने को कहा. सीएम ने बांसवाड़ा दौरे के दूसरे दिन मगराड़ा में 2,500 करोड़ रुपये की ऊपरी उच्च स्तरीय नहर परियोजना के शिलान्यास के दौरान रमिला की प्रशंसा की.

यह भी  पढ़ें-Earthquake: दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत में फिर हिली धरती

उन्होंने कहा, अगर वह कुछ भी मांगती है तो मैं कभी भी रमीला को मना नहीं कर सकता. वह नहीं होती तो मैं आज मुख्यमंत्री के रूप में आपके सामने खड़ा नहीं होता. उसने हमारी सरकार को बचाया जो मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की तरह गिरने की कगार पर थी, लेकिन इस महिला ने एक रुपया भी न लेकर बहुत ही हिम्मत का काम किया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका एक मात्र अधूरा सपना है, रतलाम-बांसवाड़ा रेल परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी. यूपीए सरकार ने इस परियोजना को शुरू किया, लेकिन फिर सरकार बदल गई और केंद्र सरकार ने इस परियोजना को आगे नहीं बढ़ाया. बाद में इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

3 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को जालंधर में भाजपा की नशा-विरोधी रैली को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…

10 minutes ago

खेती से हुनर तक: जयंत चौधरी का ‘स्किल-बेस्ड’ मॉडल कैसे संवारेगा यूपी के गन्ना किसानों की किस्मत?

उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…

17 minutes ago

कठुआ में CISF कैंप में साथी जवान ने चलाई गोली, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

Kathua CISF Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बसोहली स्थित सेवा-2 हाइडल प्रोजेक्ट के CISF कैंप…

37 minutes ago

गोल्ड की तैयारी या ब्रॉन्ज पाकर संतुष्टि? जानिए एशियाई खेलों में भारत की उम्मीदों के अटकने की पूरी कहानी

एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…

1 hour ago

दलित नुमाइंदगी से सत्ता तक: मायावती ने कैसे बदली उत्तर प्रदेश की राजनीति?

जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…

1 hour ago