देश

सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों के साथ की हाई लेवल मीटिंग, सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, अस्पतालों और ऐंबुलेंस को किया गया अलर्ट

Bharat Pakistan War: विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री वर्तमान हालात पर नजर बनाए हुए हैं. भारत-पाकिस्तान की तनावपूर्ण स्थिति के बीच राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की. इस बैठक में सभी राज्य सरकार के कर्मियों की छुट्टियां रद्द करने संबंधी निर्देश दिए गए.

सीएम ने Bhajan Lal Sharma ने की बैठक

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आधिकारिक एक्स हैंडल से बैठक की जानकारी दी गई है. इसके अनुसार- मुख्यमंत्री निवास पर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने सीमा पर उत्पन्न हुई तनावपूर्ण परिस्थितियों के मद्देनजर, प्रदेशभर विशेषकर सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने सभी राजकीय कार्मिकों की छुट्टियां निरस्त करने और उन्हें मुख्यालय पर उपस्थित रहने के संबंध में भी निर्देश दिए.

पाकिस्तान ने किए ड्रोन से हमले

पाकिस्तान की ओर से जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और बीकानेर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन की गतिविधियों और ब्लैकआउट के मद्देनज़र राजस्थान सरकार ने इन क्षेत्रों को ‘स्पेशल वॉच जोन’ घोषित किया है. पुलिस, बीएसएफ और प्रशासन को आपसी समन्वय से चौबीस घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

सीएम Bhajan Lal Sharma ने की ये अपील

वहीं, मुख्यमंत्री शर्मा ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. उन्होंने कहा, “राज्य सरकार केंद्र सरकार और सेना के साथ समन्वय में है. सभी संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है और आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.”

संभावित आपात स्थिति को देखते हुए डिजास्टर मैनेजमेंट टीमों को भी सतर्क कर दिया गया है. साथ ही सभी सीमावर्ती जिलों के अस्पतालों और एंबुलेंस नेटवर्क को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है.

यह भी पढ़ें- Bharat Pakistan War: “भारत-पाकिस्तान संघर्ष से हमारा कोई लेना-देना नहीं है”, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले-हम भारत से हथियार डालने को नहीं कह सकते

इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक आपातकालीन सुरक्षा बैठक बुलाई है. शुक्रवार दोपहर होने वाली इस बैठक का उद्देश्य मौजूदा घटनाक्रम के मद्देनजर स्थिति का आकलन करना और राज्य भर में सुरक्षा उपायों की समीक्षा करना है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

1 hour ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

2 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

3 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago