देश

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान के हमलों का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

India Pakistan War: 8 और 9 मई 2025 की मध्यरात्रि को पाकिस्तान सशस्त्र बलों ने भारत के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों पर कई ड्रोन और अन्य गोला-बारूद का इस्तेमाल कर हमला किया. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भी पाकिस्तानी सैनिकों ने कई बार संघर्षविराम का उल्लंघन (CFVs) किया.

भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब

भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से नाकाम किया और संघर्षविराम उल्लंघनों का भी पूरी ताकत से जवाब दिया. सीमा पर तैनात भारतीय जवानों ने सतर्कता और वीरता का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा सुनिश्चित की.

ये भी पढ़ें: India-Pak War: भारत ने पाकिस्तान पर 100 मिसाइलें दागीं, 4 फाइटर जेट ढेर, 3 पायलट जिंदा पकड़े गए

सेना का संदेश स्पष्ट

भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा है कि वह देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. कोई भी नापाक हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उसका माकूल जवाब बलपूर्वक दिया जाएगा.

स्थिति पर सतर्क नजर

सेना ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंध और मजबूत कर दिए हैं और हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. किसी भी नई चुनौती का सामना करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

38 minutes ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

1 hour ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

3 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago