सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अमित साटम को दी बधाई.
मुंबई भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सोमवार को अमित साटम को दी गई. उन्होंने आशीष सेलार की जगह ली. महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हान ने उन्हें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) की मौजूदगी में इस पद पर नियुक्त किया.
इस खास मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) ने प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया, जिसमें उन्होंने अमित साटम की नियुक्ति के अलावा महाराष्ट्र की राजनीति के संबंध में अपनी खुलकर अपनी बात रखी.
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले लंबे समय से आशीष सेलार ने मुंबई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. कई महत्वपूर्ण चुनावों में भाजपा ने उनके नेतृत्व में जीत हासिल की. मुंबई भाजपा के लिए यह एक नई उड़ान का चुनाव था. तीसरी बार भाजपा ने यह साबित किया कि वो मुंबई की सबसे बड़ी पार्टी है.
उन्होंने आगे कहा कि हमने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से संवाद करने के बाद मुंबई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अमित साटम को सौंपने का फैसला किया. सभी विधायकों ने मिलकर इनके नाम को चुना है. आज अध्यक्ष जी ने उनके नाम की घोषणा की है.
अमित साटम विधानसभा में एक मुखर विधायक के रूप में प्रसिद्ध हैं. उन्होंने अपनी बेबाकी के दम पर लोगों के बीच में अपनी एक छवि स्थापित की है. वे मुंबई से तीन बार विधायक रहे हैं. इसके अलावा, बीएमसी में भी काम कर चुके हैं. संगठन में अलग-अलग पदों पर उन्हें काम करने का अनुभव है. उनके पास कार्यकर्ता से लेकर नेता तक का अनुभव है. मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाइयों को छुएगी. भाजपा अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी.
मुख्यमंत्री (CM Devendra Fadnavis) ने कहा कि महाराष्ट्र में अमित साटम की भूमिका अहम होने जा रही है. एक अच्छे टीम को लेकर वे जल्द ही आगे बढ़ेंगे. मैं मुंबई के तमाम कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बधाई देता हूं. हमें उन पर पूरा भरोसा है.
यह भी पढ़ें- “आज, 25 अगस्त और कल, 26 अगस्त को मैं गुजरात में रहूंगा”, PM Modi ने दौरे को लेकर एक्स पर किया पोस्ट
इसके अलावा, उन्होंने ‘वोट चोरी’ को लेकर भी अपनी बात रखी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सबसे बड़े दुख की बात है कि हमारे महाराष्ट्र के नेताओं कों भी यह सपना आ रहा है कि राहुल गांधी सही बोल रहे हैं. लेकिन, हमें यह समझना होगा कि झूठ की कोई दुकान नहीं होती है. झूठ की किला ढह जाता है. जब तक यह लोग नहीं जानेंगे कि लोगों के बीच में जाकर हमें उनका विश्वास जीतना होता है, तब तक इन लोगों का कुछ भी नहीं होने वाला है और रही बात झूठ बोलने की, तो इससे इन लोगों को कोई भी फायदा नहीं होने वाला है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…