Bharat Express DD Free Dish

Amit Satam

MLA Amit Satam: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए ताज़ा बजट को भारतीय जनता पार्टी के मुंबई अध्यक्ष और विधायक अमित साटम ने दूरदर्शी और विकास को रफ्तार देने वाला बताया है. उन्होंने कहा कि यह बजट किसी लोक-लुभावन घोषणा का पुलिंदा नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की एक ठोस रूपरेखा है.

अमित साटम विधानसभा में एक मुखर विधायक के रूप में प्रसिद्ध हैं. उन्होंने अपनी बेबाकी के दम पर लोगों के बीच में अपनी एक छवि स्थापित की है. वे मुंबई से तीन बार विधायक रहे हैं.