देश

Maharashtra : नागपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस, बोले- पूरा देश सेना के साथ मजबूती से खड़ा है

Tiranga Yatra: महाराष्ट्र के नागपुर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई. इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Fadnavis) भी शामिल हुए.

CM Fadnavis तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस (CM Fadnavis) ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने कितनी बहादुरी से काम किया है. देश भर के लोग भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़े हैं और प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प का पुरजोर समर्थन करते हैं. सेना के सम्मान में शहरों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. शहरों के अलावा पंचायत में भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी क्योंकि पंचायत के लोग भी अपनी सेना को धन्यवाद करना चाहते हैं. मैं समझता हूं कि जिस प्रकार से इस तिरंगा यात्रा में आम लोगों ने भाग लिया और लोगों ने जो उत्साह दिखाया, वह हमें अभिभूत कर रहा है. तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने पीएम मोदी और सेना के प्रति अपना प्रेम दिखाया है.

CM Fadnavis बोले- राजनीति कर रहा विपक्ष

ऑपरेशन सिंदूर पर ऑल पार्टी डेलिगेशन पर हो रही राजनीति पर सीएम फडणवीस ने कहा कि कुछ लोग नकारात्मक सोच वाले होते हैं और नकारात्मक राजनीति करना ही उनका एकमात्र मकसद होता है. उन्हें देश और समाज से कुछ भी लेना-देना नहीं है. वह ऐसी राजनीति करके ही समाप्त हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान की करतूत बताने के लिए विदेश जाएंगे सांसद, शशि थरूर से लेकर सुप्रिया सुले तक…जानें कौन किस देश की करेगा यात्रा

तुर्की के बहिष्कार का किया समर्थन

तुर्की का भारत की ओर से बहिष्कार करने पर सीएम फडणवीस (CM Fadnavis) ने कहा कि भारतीय व्यापारियों ने जो कदम उठाया है, हम उसका स्वागत करते हैं. कांग्रेस की जय हिंद यात्रा पर सीएम ने कहा कि हमारी उनकी यात्रा से बस इतनी अपेक्षा है कि वह इसे राजनीतिक यात्रा न बनाएं और हमारी सेना पर सवाल खड़े न करें. जिस तरह राहुल गांधी ने बीते दिनों में बातें की हैं, उसमें सेना के प्रति अविश्वास झलकता है. एक ओर सेना पर अविश्वास जताते हैं और दूसरी ओर जय हिंद यात्रा निकालते हैं. जय हिंद तभी कह सकते हैं जब आप सेना के पीछे विश्वास के साथ खड़े हों.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

12 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

28 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

32 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

36 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

41 minutes ago