देश

उत्तराखंड: PM मोदी के आपदा क्षेत्र दौरे से पहले CM धामी ने लिया तैयारियों का जायजा

PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने और राहत कार्यों की समीक्षा के लिए देहरादून पहुंच रहे हैं. इस दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट का दौरा किया.

सीएम धामी ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री धामी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, और आपदा के इस कठिन समय में उनका मार्गदर्शन और सहयोग राज्य के लिए महत्वपूर्ण है.’ उन्होंने साफ किया कि प्रधानमंत्री के दौरे से आपदा राहत कार्यों को और गति मिलेगी.

‘उत्तराखंड से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव’– सीएम धामी

सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, यही कारण है कि आपदा के इस कठिन समय में हमें निरंतर उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहा है.’

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘गुरुवार को प्रस्तावित प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड आगमन पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण एवं समीक्षा बैठक की तैयारियों का आज जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.’

इससे पहले सीएम धामी ने उत्तराखंड में आपदा के वक्त केंद्र सरकार की मदद की सराहना की थी और उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद दिया था.

उन्होंने कहा था, ‘जब भी उत्तराखंड पर कोई प्राकृतिक संकट आया है, केंद्र सरकार ने हमेशा आगे बढ़कर सहायता की है और राज्य का मनोबल बढ़ाया है. आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले हैं. प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्यवासियों के लिए हौसला बढ़ाने वाला होगा.’

देहरादून में उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का दौरा करेंगे. जहां एक ओर वाराणसी में पीएम मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे.

पीएम मोदी पहले वाराणसी जाएंगे. वाराणसी में करीब 4 घंटे के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे. वे देहरादून जाएंगे और लगभग 4:15 बजे उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. लगभग 5 बजे प्रधानमंत्री अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

ये भी पढ़ें: 150 साल जिएंगे हम…पुतिन-जिनपिंग की गुफ्तगू ने अमरत्व के सिद्धांत को दी हवा, जानें क्या कहता है विज्ञान?

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

43 minutes ago

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

53 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट के किस आदेश ने दी ऐसी छूट?’ जोजरी और लूनी नदी के गलत ब्योरे पर घिरी राजस्थान सरकार, जानिए अदालत में क्या-क्या हुआ

राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…

53 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

1 hour ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

2 hours ago